{"_id":"69da0ec8bf6e52e19600698e","slug":"robbery-of-17-lakh-from-textile-merchant-in-ambedkar-nagar-police-launch-manhunt-for-accused-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"AmbedkarNagar News: कपड़ा व्यवसायी से 17 लाख की लूट, असलहा के बट से किया घायल; पैसे लेकर बदमाश फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AmbedkarNagar News: कपड़ा व्यवसायी से 17 लाख की लूट, असलहा के बट से किया घायल; पैसे लेकर बदमाश फरार
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:35 PM IST
विज्ञापन
सार
अंबेडकरनगर में कपड़ा व्यवसायी से 17 लाख की लूट की वारदात हुई। बदमाशों ने पहले असलहा के बट से घायल किया। फिर, पैसे लेकर फरार हो गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
मौके पर जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के अंबेडकरनगर में शनिवार को कपड़ा व्यवसायी से 17 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। वह कपड़ों की बिक्री के पैसे वसूलकर लौट रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos
घटना जहांगीरगंज क्षेत्र के बिडहर पुल के पास की है। मूल रूप से नेवारी दुराजपुर निवासी कपड़ा व्यवसायी मो. रहीस के साथ वारदात हुई। घटना के समय वह बिहार से कपड़ों की बिक्री की वसूली करके लौट रहे थे। खलीलाबाद तक वह ट्रेन से आए थे। वहां से अपने दोस्त हंसवर के मुंडेरा निवासी मो. जलाल के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
असलहा के बट से हमला करके घायल कर दिया
सुबह करीब 7:30 बजे रास्ते में कार सवार तीन बदमाशों ने बाइक को रोका। असलहा के बट से हमला करके दोनों को घायल कर दिया। इसके बाद रहीस के पास रखे करीब 13 लाख रुपये और मो. जलाल के पास रखे करीब 3 लाख 90 हजार रुपये नकद लूटकर भाग निकले। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र, डिप्टी एसपी प्रदीप सिंह चंदेल ने जानकारी ली। मामले की जांच की जा रही है।