सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The journey to Delhi is eight rupees and to Kanpur three rupees more expensive

Ambedkar Nagar News: दिल्ली का सफर आठ रुपये व कानपुर का तीन रुपये महंगा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
The journey to Delhi is eight rupees and to Kanpur three rupees more expensive
अकबरपुर डिपो।संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टोल टैक्स की दरों में हुई वृद्धि के मद्देनजर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने बसों का किराया बढ़ा दिया है। सामान्य बसों के किराये में एक से 10 रुपये तक इजाफा किया गया है। यह नया किराया तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और इसे इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनों में फीड भी कर दिया गया है।
Trending Videos

परिवहन निगम की ओर से किराये में यह वृद्धि उन मार्गों पर लागू की गई है जहां टोल प्लाजा पर टैक्स की दरें बढ़ाई गई हैं। अकबरपुर डिपो से संचालित होने वाली लगभग 31 बसों के किराये में यह बदलाव हुआ है। प्रति टोल एक रुपये बढ़ाया गया है। इसमें दिल्ली का किराया आठ रुपये बढ़ा है। कानपुर का किराया तीन रुपये, लखनऊ का दो रुपये, आजमगढ़ के किराये में एक रुपये की बढ़ोतरी हुई है। प्रमुख शहरों के अलावा इसी प्रकार अन्य मार्गों पर भी टोल प्लाजा की संख्या के आधार पर किराये में समायोजन किया गया है। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि टोल टैक्स बढ़ने से मामूली किराया बढ़ा है। अधिकतम 10 रुपये तक किराया बढ़ा है। जिन रूटों पर टोल प्लाजा नहीं है वहां की बसों में किराया वृद्धि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed