सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   After the statement by the Chief Minister of Assam, there is unrest among Congress members

Ambedkar Nagar News: असम के मुख्यमंत्री के बयान के बाद कांग्रेसियों में उबाल

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
After the statement by the Chief Minister of Assam, there is unrest among Congress members
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला फुंकने के को​शिश करने के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद कांग्रेसियों में भारी रोष व्याप्त है। शुक्रवार को अंबेडकरनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अकबरपुर के पटेल तिराहे पर असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
Trending Videos

प्रदर्शन को लेकर सुबह से ही कांग्रेस कार्यालय पर पुलिस तैनात कर दी गई थी। कांग्रेस नेता जहां भी मिले उनको वहीं पर रोक लिया गया। जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल को कांग्रेस कार्यालय के बाहर रोक लिया। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के वाहन को पुलिस ने पटेलनगर तिराहे पर रोक लिया। उनको नीचे उतारकर उनके हाथ से हेमंत बिस्वा सरमा का पुतला छीन लिया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे दलित समाज से हैं, इसलिए उन पर ऐसी टिप्पणी एक मुख्यमंत्री की ओर से की गई है। इससे भाजपा नेतृत्व की मानसिकता उजागर हो गई है। इस दौरान रेहान, कुलदीप, दीपक मिश्र, राजेश प्रजापति, विश्वभान मिश्र, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed