{"_id":"69d92da1163012649e0bbbfe","slug":"trauma-center-started-injured-in-road-accidents-will-get-immediate-treatment-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-154062-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ट्रामा सेंटर शुरू, सड़क हादसों में घायलों को मिलेगा तत्काल इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ट्रामा सेंटर शुरू, सड़क हादसों में घायलों को मिलेगा तत्काल इलाज
विज्ञापन
शुक्रवार को जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर का फीता काट कर उद्घाटन करते एमएलसी व विधायक। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल परिसर में बने बहुप्रतीक्षित कंप्रहेंसिव मेडिकल सर्जिकल एंड एक्सीडेंटल इमरजेंसी यूनिट (ट्रामा सेंटर) का शुक्रवार को उद्घाटन हो गया। इसके शुरू होने से अब सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल मरीजों को जिले में ही तत्काल और बेहतर उपचार मिल सकेगा।
ट्रामा सेंटर का लोकार्पण एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय और विधायक धर्मराज निषाद ने संयुक्त रूप से किया। एमएलसी ने कहा कि अब गंभीर मरीजों को दूसरे शहरों के लिए रेफर नहीं होना पड़ेगा, जिससे समय पर इलाज मिलने से जान बचाई जा सकेगी। विधायक ने कहा कि यह केंद्र दुर्घटनाग्रस्त लोगों का जीवन बचाने के लिए वरदान साबित होगा और यहां इलाज की प्रक्रिया अब सरल व सुलभ होगी।
जिला अस्पताल में इस यूनिट की स्थापना वर्ष 2022 में ही कर दी गई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसका संचालन शुरू नहीं हो पा रहा था। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के निरंतर प्रयासों के बाद अब इसकी सेवाएं जनता के लिए उपलब्ध हो गई हैं। इस अवसर पर डीएम अनुपम शुक्ला, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एसपी अभिजित आर शंकर, सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल, सीएमएस डॉ. पीएन यादव और अस्पताल मैनेजर हर्षित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बाक्स-
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ ट्रामा सेंटर
जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में फिलहाल छह बेड उपलब्ध हैं, जहां मरीजों का उपचार किया जाएगा। यहां प्लास्टर रूम के साथ-साथ आईसीयू, एक्सरे मशीन और मल्टी-पैरा मॉनिटर जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। ट्रामा सेंटर के सुचारू संचालन के लिए चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी तीन शिफ्टों में लगाई जाएगी।
बाक्स-
जल्द शुरू होगी 40 बेड की डायलिसिस सेवा
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल परिसर में जहां शुक्रवार को ट्रामा सेंटर का उद्घाटन हो गया, वहीं नई डायलिसिस यूनिट की शुरुआत के लिए अभी दस दिन का और समय लगेगा। अस्पताल में वर्तमान में 18 बेड की डायलिसिस यूनिट संचालित है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसमें 22 नए बेड और बढ़ाए गए हैं, जिसके बाद इसे अस्पताल परिसर के ही नए भवन में स्थानांतरित (शिफ्ट) किया जाना है।
नए भवन का काम अंतिम चरण में है और इसे तैयार होने में लगभग दस दिन लग सकते हैं। काम पूरा होते ही डायलिसिस यूनिट को नई बिल्डिंग में स्थानांतरित कर दिया जाएगा, जिससे अधिक मरीजों को उपचार मिल सकेगा।
Trending Videos