{"_id":"69d92de9f33c0223dd0f4c33","slug":"final-voter-list-released-names-of-174-lakh-voters-deleted-ambedkar-nagar-news-c-91-brp1007-154057-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अंतिम मतदाता सूची जारी, 1.74 लाख वोटरों के नाम कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अंतिम मतदाता सूची जारी, 1.74 लाख वोटरों के नाम कटे
विज्ञापन
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत राजनीति
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत दावे-आपत्तियों और नोटिसों के निस्तारण के बाद शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। नई सूची के अनुसार, जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में अब कुल 16,85,553 मतदाता हैं।
अभियान से पहले वर्ष 2025 की सूची में कुल 18,59,663 मतदाता दर्ज थे। इस बार की जांच और शुद्धिकरण प्रक्रिया के दौरान कुल 1,74,110 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने जनवरी 2025 की सूची को आधार मानकर यह अभियान शुरू किया था। 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट सूची में मतदाताओं की संख्या 16,12,229 थी। नए मतदाता बनने के लिए कुल 85,119 फॉर्म-6 प्राप्त हुए, जिनमें से 81,842 आवेदन स्वीकृत कर नाम जोड़े गए। 18-19 वर्ष की श्रेणी में 15,852 आवेदन मिले, जिनमें से 15,488 युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं।
मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के लिए वर्ष 2003 की सूची से नाम मैप न होने वाले 56,192 लोगों और तार्किक विसंगति वाले 2,84,156 मतदाताओं को नोटिस भेजे गए थे। इन सभी प्रकरणों का निस्तारण पांच ईआरओ और 146 एईआरओ के माध्यम से किया गया। इस पूरी प्रक्रिया के बाद अब जिले की अंतिम और संशोधित मतदाता सूची जारी कर दी गई है।
बॉक्स
राजनीतिक दलों को सौंपी गई अंतिम मतदाता सूची
अंबेडकरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुुक्रवार को बैठक आयोजित कर जनपद के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को अंतिम मतदाता सूची उपलब्ध कराई गई।
डीएम ने बताया गया कि अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026 तक जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, संबंधित तहसील कार्यालयों एवं जनपद के सभी पदाभिहित स्थलों पर आम नागरिकों के अवलोकन के लिए निशुल्क उपलब्ध रहेगी। अपील की कि वे मतदाता सूची का अवलोकन कर किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय रहते अवगत कराएं, ताकि आवश्यक सुधार सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान एडीएम ज्योत्सना बंध, सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव व अन्य अध्यक्षों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जनपद के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को अंतिम मतदाता सूची की प्रतियां उपलब्ध कराई गईं।
डीएम ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची दस से 16 अप्रैल 2026 तक सार्वजनिक अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी। आम नागरिक जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, संबंधित तहसील कार्यालयों और जिले के सभी निर्धारित मतदान केंद्रों (पदाभिहित स्थलों) पर जाकर सूची देख सकते हैं। डीएम ने नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची का मिलान कर लें। यदि किसी का नाम छूटा है या कोई त्रुटि है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत तत्काल सूचित करें ताकि समय रहते सुधार किया जा सके। इस बैठक में एडीएम ज्योत्सना बंधु, सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव आदि अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विधानसभावार कुल मतदाता, 18-19 वर्ष के मतदाता- पुरुष - महिला- अन्य
कटेहरी- 363801- 4437- 195527- 168273- 1
टांडा- 314117- 4993- 168678- 145437- 2
आलापुर- 321472- 4146- 174217- 147255- 0
जलालपुर- 381407- 4588- 206253- 175154- 0
अकबरपुर- 304756- 4247- 163595- 141156- 5
फैक्ट फाइल-
विधानसभा क्षेत्र- 5
पाेलिंग स्टेशन- 2171
कुल मतदाता- 1685553
पुरुष- 908270
महिला- 777275
अन्य- 8
युवा मतदाता- 22411
युवा मतदाताओं का प्रतिशत - 1.33
लिंगानुपात- 856
एसआईआर अभियान पूरा हो चुका है और अंतिम मतदाता सूची के अनुसार अब कुल 16.85 लाख मतदाता हैं। सभी नोटिसों का निस्तारण कर दिया गया है। इसके बावजूद, यदि अभी भी किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल होने से छूट गया है, तो वे फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं।
- अनुपम शुक्ला, डीएम
Trending Videos