सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   UP Chunav 2022: see the assembly result in ambedkarnagar district.

अंबेडकरनगर: सपा ने सभी पार्टियों का पत्ता किया साफ, 2012 में भी जीती थी सभी पांच सीटें

अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 11 Mar 2022 03:19 PM IST
विज्ञापन
सार

अंबेडकरनगर जिले में भाजपा ने सभी विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके पहले 2012 में भी सपा जिले में इस तरह की सफलता हासिल की थी।

UP Chunav 2022: see the assembly result in ambedkarnagar district.
जीत के बाद खुशी मनाते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

अंबेडकरनगर में विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को मतों की गणना के बाद सभी पांच विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप किया। इससे पहले सपा ने वर्ष 2012 के चुनाव में यह उपलब्धि हासिल की थी। इससे पहले बहुजन समाज पार्टी ने वर्ष 1993 तथा वर्ष 2007 में हुए चुनाव में सभी पांचों सीटों पर जीत दर्ज की थी। गहमागहमी के बीच गुरुवार को हुई मतगणना में टांडा से पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, अकबरपुर से पूर्व मंत्री रामअचल राजभर, कटेहरी से पूर्व मंत्री लालजी वर्मा, जलालपुर से पूर्व सांसद राकेश पाण्डेय व आलापुर से पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त को विजयी घोषित किया गया।

Trending Videos


विधानसभा चुनाव में जब एक तरफ पूरे प्रदेश में सपा का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा, तब अंबेडकरनगर जिले में समाजवादी पार्टी ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सभी पांच सीट जीत लीं। मतदान से पहले व बाद यह माहौल यहां बना हुआ था कि बसपा का गढ़ माने जाने वाले इस जिले में समाजवादी पार्टी चुनाव में जोरदार प्रदर्शन करने जा रही है। बाद में लगा कि बसपा व भाजपा दोनों ने अपनी स्थिति सुधारी, लेकिन सीट कोई हासिल नहीं कर सका। गुरुवार को सुबह आठ बजे से राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर व राजकीय खेल स्टेडियम में मतों की गणना का कार्य शुरू हुआ, तो सपा के अलावा भाजपा व बसपा खेमे में भी जबरदस्त उत्साह का माहौल था। कारण यह कि तीनों ही खेमे सभी पांच सीटों पर अपनी अपनी जीत के प्रति खासे आश्वस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई तो कोई खास असर नहीं दिखाई पड़ा, लेकिन जब ईवीएम से गिनती शुरू हुई, तो मतगणना स्थल के अंदर से लेकर बाहर तक मौजूद समर्थकों व नागरिकों की उत्सुकता बढ़ने लगी। ज्यादातर विधानसभा सीट पर ईवीएम की गिनती में सपा प्रत्याशी लीड लेना शुरू कर दी। इसके बाद भी बसपा व भाजपा के खेमे में उत्साह बना रहा। हालांकि बाद में कटेहरी, टांडा व आलापुर में सपा प्रत्याशियों की लीड तो बढ़ने लगी, लेकिन अकबरपुर व जलालपुर में मतों का अंतर घटने लगा। हालांकि मतों की गिनती पूरी हुई, तो सपा सभी पांच सीटों पर विजयी हो चुकी थी।

संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर ने टांडा से सपा प्रत्याशी राममूर्ति वर्मा, अकबरपुर से पूर्व मंत्री रामअचल राजभर, कटेहरी से पूर्वमंत्री लालजी वर्मा, जलालपुर से पूर्व सांसद राकेश पांडेय व आलापुर सुरक्षित से पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त को विजयी घोषित कर दिया। इससे सपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। वर्ष 2012 के बाद सभी पांच सीटों पर जीत का करिश्मा सपा ने अब ठीक 10 वर्ष बाद दोहराने की सफलता हासिल की है। इससे पहले वर्ष 2012 में अकबरपुर सीट पर सपा से रामममूर्ति वर्मा, कटेहरी से शंखलाल मांझी, टांडा से अजीमुलहक पहलवान, जलालपुर से शेरबहादुर सिंह तथा आलापुर में परिसीमन से पहले जहांगीरगंज के नाम से रही सीट पर भीमप्रसाद सोनकर विजयी हुए थे। उसी वर्ष हुए सामान्य चुनाव में सपा की प्रदेश में सरकार बनी थी। उस सरकार में राममूर्ति वर्मा व शंखलाल मंत्री को बतौर मंत्री शामिल होने का मौका मिला था।

बसपा दो बार कर चुकी है क्लीन स्वीप
बसपा अंबेडकरनगर जिले में दो बार क्लीन स्वीप कर चुकी है। वर्ष 1993 में सबसे पहले बसपा ने यह करिश्मा कर दिखाया था। उस समय जहांगीरगंज से घामूराम भाष्कर, अकबरपुर से रामअचल राजभर, टांडा से लालजी वर्मा, जलालपुर से रामलखन वर्मा व कटेहरी से रामदेव पटेल बतौर बसपा प्रत्याशी विजयी हुए थे। बसपा ने इसके बाद वर्ष 2007 में भी सभी पांच सीटों पर सफलता हासिल कर ली थी। उस समय कटेहरी से धर्मराज निषाद, जलालपुर से शेरबहादुर सिंह, टांडा से लालजी वर्मा, अकबरपुर से रामअचल राजभर व जहांगीरगंज से त्रिभुवनदत्त विजयी होने में सफल रहे।

रोचक रहा जलालपुर व अकबरपुर का परिणाम
मतगणना में गुरुवार को सबसे ज्यादा रोचकता अकबरपुर व जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के परिणाम को लेकर रही। लगभग आधी मतगणना होने तक सभी पक्ष के समर्थकों की धुकधुकी बढ़ी रही। इन्हीं दोनों सीट का परिणाम जानने के लिए समाचार पत्रों के कार्यालयों से लेकर अन्य जिम्मेदारों तक के पास लगातार फोन घनघनाते रहे। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों ही सीटों पर काफी देर तक नजदीकी मुकाबला बना रहा। जलालपुर में मतों की गणना शुरू हुई, तो पोस्टल बैलेट में सपा प्रत्याशी राकेश पांडेय ने बाजी मार ली। हालांकि ईवीएम की गिनती शुरू होते ही बसपा प्रत्याशी राजेश सिंह ने बढ़त बना ली। इसके बाद कभी राजेश सिंह, तो कभी राकेश पांडेय आगे होते रहे। शुरुआती कुछ चक्र के बाद राजेश की बढ़त 6 हजार से भी अधिक हो गई। इस पर दूसरे खेमे के समर्थकों की चिंता बढ़ने लगी, लेकिन जिम्मेदारों ने बताया कि अभी ऐसे क्षेत्र खुलना बाकी हैं, जहां सपा का ही बोलबाला है। हुआ भी वही। 15 राउंड की मतगणना के बाद सपा ने बढ़त को कवर कर आगे बढ़ना शुरू किया। इसके बावजूद सभी की निगाहें इसी सीट पर लगी हुई थीं। हालांकि मतों की गणना समाप्त होने तक सपा की बढ़त कम नहीं हो सकी। इसी तरह अकबरपुर में पहले मुकाबला सपा व बसपा के बीच था। काफी देर तक इन्हीं दोनों दलों के बीच मुकाबला होता रहा। हालांकि बाद में भाजपा ने बढ़त बनानी शुरू की। लगा कि भाजपा जीत की दहलीज तक पहुंचेगी। इसी बीच बसपा ने भी बढ़त बनाई। हालांकि भाजपा ने बसपा को पीछे छोड़ दिया। मतों का अंतर भाजपा व सपा के बीच तीन हजार के आसपास रह गया, तो भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। उम्मीदें बढ़ते ही फोन का सिलसिला तेज हो गया। हालांकि इस सीट पर भी अंतत: जीत सपा को ही हासिल हुई।


चुनाव परिणाम
आलापुर विधानसभा
नाम/पार्टी कुल मत
त्रिभुवनदत-सपा 74165
त्रिवेणीराम-भाजपा 64782
केशरा देवी-बसपा 53061
सत्यमवदा-कांग्रेस 1748
नोटा 1538

जलालपुर विधानसभा
राकेश पांडेय-सपा 93668
राजेश सिंह-बसपा 80038
सुभाष राय-भाजपा 71236
रागिनी पाठक-कांग्रेस 1731
नोटा 1399

कटेहरी विधानसभा
लालजी वर्मा-सपा 93524
अवधेश द्विवेदी-निषाद पार्टी 85828
प्रतीक पांडेय-बसपा 58482
निशात फातिमा-कांग्रेस 2049
नोटा 1492

टांडा विधानसभा
राममूर्ति वर्मा-सपा 95263
कपिलदेव वर्मा-भाजपा 63166
शबाना खातून-बसपा 45222
मेराजुद्दीन-कांग्रेस 1972
नोटा। 1211

अकबरपुर विधानसभा
रामअचल राजभर-सपा 79292
धर्मराज निषाद-भाजपा 68110
चंद्रप्रकाश वर्मा-बसपा 51107
प्रियंका जायसवाल-कांग्रेस 2686
नोटा 1596

अम्बेडकरनगर में जीत का प्रमाणपत्र लेने ढोल नगाड़ों के बीच जाते जलालपुर के नवनिर्वाचित सपा विधाय

अम्बेडकरनगर में जीत का प्रमाणपत्र लेने ढोल नगाड़ों के बीच जाते जलालपुर के नवनिर्वाचित सपा विधाय- फोटो : AMBEDKAR NAGAR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed