{"_id":"6a6cd44ce8241c897d011082","slug":"shaurya-tops-nidhi-wins-medal-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-161820-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शौर्या ने किया टॉप, निधि को पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शौर्या ने किया टॉप, निधि को पदक
Fri, 31 Jul 2026 10:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 31 Jul 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
निधि उपाध्याय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनगर/जहांगीरगंज। क्षेत्र की दो प्रतिभाशाली बेटियों ने अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों से जिले का गौरव बढ़ाया है। कालूपुर गांव की निधि उपाध्याय और अतरौरा गांव की शौर्या त्रिपाठी की सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
इब्राहिमपुर क्षेत्र के अतरौरा गांव निवासी शौर्या त्रिपाठी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की एलएलबी प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ओवरऑल मेरिट में भी वह दो अन्य अभ्यर्थियों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। शौर्या, दिलीप कुमार त्रिपाठी और शिक्षिका नीलम त्रिपाठी की पुत्री हैं।
जहांगीरगंज क्षेत्र के कालूपुर निवासी निधि उपाध्याय ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से एमए प्राचीन इतिहास में 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर आगामी 12 अगस्त को विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजेंद्र विक्रम सिंह उन्हें स्वर्ण पदक से सम्मानित करेंगे।