{"_id":"6a6ce0c3f8efcdec760450e1","slug":"contract-employees-staged-a-protest-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-161806-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: संविदा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: संविदा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Fri, 31 Jul 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र जलालपुर में शुक्रवार को विभिन्न मांगों को प्रदर्शन करते विद्युत संविदा कर्मचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। विद्युत उपकेंद्र जलालपुर में शुक्रवार को विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले आउटसोर्स कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन ने मांगें पूरी नहीं होने और पूर्व में दिए गए आश्वासनों पर अमल न होने की स्थिति में 13 अगस्त से प्रदेश के सभी जिलों में दो दिवसीय धरना देने की चेतावनी दी।
कर्मचारियों अभिषेक यादव, पतिराम, पंकज कुमार, विनय पटेल व बलवंत यादव ने कहा कि बढ़ते कार्यभार के बावजूद पिछले दो वर्षों में करीब 25 हजार संविदा कर्मियों की छंटनी की गई है। वर्ष 2023 की हड़ताल के दौरान कार्य करने के बावजूद हटाए गए कर्मचारियों को अब तक बहाल नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरी क्षेत्रों की तर्ज पर शिफ्टवार कार्य व्यवस्था लागू करने और सेवानिवृत्ति की आयु 55 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष करने की मांग की। इसके अलावा घायल संविदा कर्मियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा,दूरस्थ क्षेत्रों में कार्य के लिए पेट्रोल भत्ता तथा सेवाकाल में मृत्यु होने पर आश्रितों को 20 लाख रुपये का बीमा देने की मांग भी उठाई गई।