फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sunil Yadav became president, Anil Kumar Verma elected as minister

Ambedkar Nagar News: सुनील यादव बने अध्यक्ष, अनिल कुमार वर्मा मंत्री निर्वाचित

Thu, 06 Aug 2026 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Sunil Yadav became president, Anil Kumar Verma elected as minister
बार एसोसिएशन अकबरपुर के वार्षिक चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील यादव (बाएं)और मंत्री अनिल क
अंबेडकरनगर। बार एसोसिएशन अंबेडकरनगर के वार्षिक चुनाव का परिणाम बृहस्पतिवार देर शाम को घोषित कर दिया गया। अध्यक्ष पद पर सुनील यादव एडवोकेट ने जीत दर्ज की, जबकि मंत्री पद पर अनिल कुमार वर्मा विजयी रहे। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

चुनाव में कुल 1704 मतदाताओं में से 1504 अधिवक्ताओं ने मतदान किया था। मतगणना पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद पर हुए मुकाबले में सुनील यादव को 589 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय त्रिपाठी को 480 मत प्राप्त हुए। इस तरह सुनील यादव ने 109 मतों के अंतर से जीत हासिल कर बार एसोसिएशन की कमान अपने हाथ में ली। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे अनिल कुमार द्विवेदी को 240, मोहन लाल को 224, योगेंद्र प्रताप सिंह को 23 मतों से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

मंत्री पद के चुनाव में अनिल कुमार वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 650 मत प्राप्त किए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजनारायण गिरी को 391 मत मिले। अनिल ने बड़े अंतर से जीत दर्ज कर मंत्री पद पर कब्जा जमाया। इस पद पर देवतादीन गौड़ को 38, महावीर जायसवाल को 64, राकेश कुमार चतुर्वेदी को 10, विनय कुमार तिवारी को 237, रमेश लाल तिवारी को 39, सुधांशु कुमार पांडेय को 101 मतों से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील यादव और मंत्री अनिल कुमार वर्मा ने अधिवक्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बार की गरिमा, अधिवक्ताओं के सम्मान और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। संगठन की एकता बनाए रखते हुए अधिवक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। निवर्तमान अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव मंत्री/सचिव अरविंद कुमार त्रिपाठी ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाकर विवाद
मतगणना के दौरान बृहस्पतिवार सुबह बूथवार मतों की गिनती के दौरान बूथ नंबर सात पर एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई। यहां 128 मतों के स्थान पर गलती से 188 मत लिख दिए गए, जिससे पड़े मतों की संख्या में 60 वोटों का अंतर आ गया। इस त्रुटि के बाद अधिवक्ताओं ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया। कई प्रत्याशियों ने दोबारा मतदान कराने की मांग की और चुनाव कमेटी को लिखित शिकायत देकर चुनाव भंग कराने की मांग तक कर डाली। इस विवाद के कारण करीब दो घंटे तक मतगणना कार्य रुका रहा। काफी मशक्कत के बाद अधिवक्ता और प्रत्याशी किसी तरह मतगणना जारी रखने पर सहमत हुए और मतगणना फिर शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed