{"_id":"6ade38ebac12d46c740be677","slug":"team-formed-to-investigate-womans-death-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-167846-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: महिला की मौत की जांच के लिए टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: महिला की मौत की जांच के लिए टीम गठित
विज्ञापन
केदारनगर। इब्राहिमपुर क्षेत्र के इल्तिफातगंज स्थित शिवम डेंटल क्लीनिक में दांत दर्द के इलाज के दौरान महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच तेज कर दी है। क्लीनिक सील किए जाने के बाद प्रकरण की जांच के लिए नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। उधर, मृतका के पति ने झोलाछाप के खिलाफ इब्राहिमपुर थाने में तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के बालपुर लियाकत पुरवा निवासी शाकिर की पत्नी तरिकुननिशा अपने मायके बस्ती जिले के सेमरी चिलमा गांव आई थीं। शनिवार को दांत में दर्द होने पर वह इल्तिफातगंज बाजार स्थित शिवम डेंटल क्लीनिक पहुंचीं। आरोप है कि वहां मौजूद झोलाछाप शिवम ने उन्हें इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक को सील कर दिया।
रविवार को शाकिर ने इब्राहिमपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्रार्थना पत्र जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को भेज दिया है। विभाग क्लीनिक में इलाज की परिस्थितियों और संबंधित तथ्यों की जांच कर रिपोर्ट तैयार करेगा। सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि जांच टीम की आख्या मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विसरा जांच से स्पष्ट होगा मौत का कारण
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण रासायनिक व्यतिक्रम बताया गया है, लेकिन इससे मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। ऐसे में मृतका का विसरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट से मृत्यु के कारणों का पता लगाने में मदद मिलेगी। फिलहाल इंजेक्शन लगाए जाने के बाद हुई मौत के मामले में अंतिम निष्कर्ष जांच रिपोर्ट और विसरा परीक्षण के परिणाम आने के बाद ही सामने आएगा।