{"_id":"69e7b28f66d491b12f0d618f","slug":"temperature-reached-42-degrees-in-april-for-the-second-time-in-10-years-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-154821-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 10 साल में दूसरी बार अप्रैल में तापमान पहुंचा 42 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 10 साल में दूसरी बार अप्रैल में तापमान पहुंचा 42 डिग्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पिछले 10 वर्षों में दूसरी बार अप्रैल माह में तापमान 42 डिग्री के पास पहुंचा है। वर्ष 2022 के बाद अब इस साल मंगलवार दिन का तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। पूरे जनपद में भीषण गर्मी और लू का असर साफ देखने को मिला। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी और पीएचसी में डायरिया, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है।
अकबरपुर शहर समेत आलापुर, जलालपुर, भीटी और टांडा तहसीलों में गर्मी का प्रकोप एक जैसा रहा। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। बाजारों में दोपहर के समय आम दिनों की अपेक्षा काफी कम भीड़ देखने को मिली। गर्मी से बचाव के लिए लोग पूरी तरह सतर्क नजर आए। बाहर निकलने वाले अधिकांश लोग चेहरे को कपड़े या गमछे से ढंककर, सिर पर टोपी या दुपट्टा लगाकर और हाथ-पैरों को ढककर ही निकलते दिखे।
जिला अस्पताल की ओपीडी में 940 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिसमें अधिकतर लोग पेट की समस्या से परेशान रहे। इन मरीजों को सिर चकराने, गला सूखने, मिचली, पेट दर्द, उल्टी और दस्त के साथ बुखार की शिकायत थी। सुबह के समय 18 बेड की इमरजेंसी कुछ समय के लिए पूरी भरी नजर आई। इनमें कुछ लोगों को वार्ड में भर्ती करना पड़ा। अस्पताल में पचाउख निवासी पंकज को दस्त, मुख्तार निवासी गंजा को पेट दर्द, अहमद हसन निवासी गंजा को कमजोरी, शिवकुमार निवासी सांगापुर, कटेहरी निवासी रीमा व मीरानपुर के सौरभ को पेट दर्द के कारण भर्ती किया गया। वहीं, श्रेयांश निवासी शेखपुर को उल्टी व दस्त के कारण भर्ती किया गया।
कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्र के अनुसार आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने, हवा सामान्य व सामान्य से तेज गति से पश्चिमी चलने एवं औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्ष
अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
2026 (आज)
42 22
2025 40 21
2024 39 20
2023 38 21
2022 42 26
2021 37 23
2020 36 22
2019 39 25
2018 38 24
2017 41 26
2016 40 23
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X