{"_id":"6a6790b863de9c231d000d3f","slug":"the-electricity-supply-to-200-villages-was-affected-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-161518-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 200 गांवों की बिजली आपूर्ति रही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 200 गांवों की बिजली आपूर्ति रही प्रभावित
विज्ञापन
अकबरपुर के औलियापुर मोहल्ले में जली हुई केबल। स्रोत नागरिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी के बीच रविवार रात अकबरपुर शहर सहित करीब 200 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। 132 केवीए कोटवा महमदपुर ट्रांसमिशन के ओवरलोड होने से यह समस्या हुई। इससे लगभग दो लाख की आबादी को पूरी रात उमस में जागकर गुजारनी पड़ी।
ट्रांसमिशन लाइन पर अत्यधिक भार के कारण अकबरपुर उपकेंद्र को मांग के अनुरूप बिजली नहीं मिली। परिणामस्वरूप आठ उपकेंद्रों को रोस्टिंग करके आपूर्ति करनी पड़ी। अकबरपुर उपकेंद्र से कुर्की, पटेलनगर, सदरपुर, वीआईपी और साउथ वेस्ट जैसे आठ बिजली घर संचालित होते हैं। रविवार रात कोटवा महमदपुर ट्रांसमिशन से अकबरपुर को मिलने वाली बिजली एक तिहाई कम कर दी गई। रात 10 बजे साउथ वेस्ट और कुर्की बिजली घरों की आपूर्ति तुरंत बंद कर दी गई। एक घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने पर अन्य फीडरों को भी बारी-बारी से बिजली दी गई।
सोमवार की भोर ओवरलोडिंग से हुए एक फाॅल्ट ने नई समस्या खड़ी कर दी। इससे कुर्की और टाउन बिजली घरों से जुड़े 50 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर 12:30 बजे फाॅल्ट ठीक किया जा सका, पर केवल 15 गांवों की आपूर्ति ही सुचारू हुई। 10 गांवों में बिजली अभी भी बाधित रही। टाउन फीडर की बिजली दोपहर करीब एक बजे बहाल हो पाई।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता प्रेमचंद ने बताया कि ओवरलोड के कारण बिजली घरों को रोस्टिंग पर चलाया गया था। उन्होंने उपभोक्ताओं से केवल जरूरी बिजली उपकरणों का उपयोग करने की अपील की।