सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The fire spread over five kilometers, reaching from the fields to the power station

Ambedkar Nagar News: पांच किमी में फैली आग, खेतों से बिजली घर तक पहुंची

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
The fire spread over five kilometers, reaching from the fields to the power station
अकबरपुर के मरथुआ सरैया में खेत से उठती आग की लपटें। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आग की घटनाओं ने मंगलवार को जिले भर में तबाही मचाई। बसखारी क्षेत्र के भटपुरवा गांव से लगी आग ने मकोईया बिजली घर के मीटर स्क्रैप गोदाम समेत करीब पांच किमी दायरे को अपने चपेट में ले लिया। दमकल की कई गाड़ियों, ग्रामीणों और टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इसके अलावा कटेहरी में चार कच्चे घर जल गए। जलालपुर, कटेहरी, बेवाना क्षेत्रों में आग की चपेट में आकर गेहूं की 30 बीघा फसल और बड़े पैमाने पर भूसा व अवशेष जलकर नष्ट हो गए। तहसील प्रशासन की ओर से आग में हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।
Trending Videos

बसखारी संवाद के अनुसार क्षेत्र के भटपुरवा गांव के गेहूं के अवशेष में मंगलवार शाम करीब चार बजे आग लग गई। तेज हवा चलने से आग तेजी से आगे बढ़ने लगी। आग की लपटें खेतों के रास्ते करीब ढाई किलोमीटर दूर मकोईया बिजली घर तक पहुंच गईं। यहां एक कमरे में रखे मीटर स्क्रैप को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते तेज लपटें और काला धुआं उठने लगा। देखते ही देखते लपटें सड़क तक फैल गई, जिससे बिजली घर मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर नगर पंचायत किछौछा से टैंकर, दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए। सैकड़ों की तादात में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। भटपुरवा, मकाेईया, जमऊपुर और पटना गांवों में करीब छह किमी के दायरे में आग फैल गई। ट्रैक्टर से जोताई और घंटों पानी छिड़काव के बाद शाम करीब सात बजे आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान गेहूं के अवशेष व पराली बड़े पैमाने पर जल गई। समय रहते आग पर काबू पाए जाने से बिजली घर के शेष हिस्से को बचा लिया गया है। आग के कारण करीब दो घंटे आपूर्ति भी बाधित रही। अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार यादव ने बताया कि अग्निकांड में कबाड़ में मौजूद 150 मीटर जल गए है। समय रहते आग पर काबू पाया गया है। अन्यथा की स्थिति में भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता था।
यहां भी हुई घटनाएं
जलालपुर संवाद के अनुसार जल्दीपुर गांव में विशंभरपुर निवासी सभाजीत मौर्य और लालजीत अपने 15-15 बिस्वा गेहूं की फसल काट कर रखी थी। थ्रेसर का इंतजार कर रहे थे। दोपहर 12 बजे खेत में रखे गेहूं के बोझ से अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। दोनों किसानों के 30 बिस्वा गेहूं की फसल जल गई। इसके अलावा जल्दीपुर गांव के जीत बहादुर यादव का 15 बिस्वा, लाल बहादुर यादव 16 बिस्वा ,शेर बहादुर यादव 17 बिस्वा ,राजबहादुर यादव 18 बिस्वा गेहूं भी जलकर राख हो गया।
मालीपुर संवाद के अनुसार बेवाना के कंधरपुर गांव में भी दोपहर एक बजे गेहूं के खेत में आग लग लई। शीतला प्रसाद गुप्ता का 15 बिस्वा गेहं, दयाराम यादव का ट्यूबवेल, गंगाराम का 12 बिस्वा गन्ना, राधेश्याम यादव का 15 बिस्वा, रामसहाय यादव की सिंचाई की ट्रिपिंग पाइप सहित 20 बीघा गेहूं की फसल जल गई। कल्हुआ कौरा गांव में 20 किसानों की 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। कटेहरी संवाद के अनुसार मरथुआ सरैया में 12 किसानों की 15 बीघा गेहूं के अवशेष अज्ञात कारण से जल गए। हजपुरा संवाद के अनुसार बरौली गांव में अज्ञात कारणों से आग लग गई। हादसे में समसुद्दीनपुर निवासी राजकुमार वर्मा की करीब एक बीघा गेहूं, सुलेमपुर निवासी रामदुलार राजभर और बाबूलाल राजभर चार-चार बिस्वा गेहूं की फसल जल गई।
आग में पांच घर जलकर राख

कटेहरी। अहिरौली के फरीदपुर गांव में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अचानक आग लग गई। आग ने रामलौट के दो छप्पर, फूसा व अन्य सामग्री को चपेट में ले लिया। बिहारी यादव की करीब 50 हजार रुपये की खाद्य सामग्री जल गई। इसके अलावा अनुराग, सूर्यभान और जितेंद्र के घर भी आग से जल गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed