{"_id":"69c41ab1dfd1c9e6db055224","slug":"the-girl-students-visited-the-police-station-and-learned-about-its-functioning-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-153010-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: छात्राओं ने किया थाने का भ्रमण, जानी कार्यप्रणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: छात्राओं ने किया थाने का भ्रमण, जानी कार्यप्रणाली
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 25 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
अहिरौली थाने में पुलिस की कार्यशैली के बारे में जानकारी लेतीं छात्राएं।।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महिला सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए पुलिस की ओर से मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को अहिरौली थाने पर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तिवारीपुर की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला आरक्षी रीता सोनकर ने उन्हें महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090, 1098, 112 समेत अन्य जरूरी सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया।
छात्राओं को यह भी समझाया गया कि थाने में शिकायत कैसे दर्ज होती है। एफआईआर की प्रक्रिया क्या होती है और पुलिस अपराधियों के खिलाफ किस तरह कार्रवाई करती है। कटका क्षेत्र के ग्राम अजमलपुर में पुलिस ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए आपात स्थिति में तत्काल सहायता लेने की अपील की। टांडा के ग्राम चंदौली में आयोजित चौपाल में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, ग्रामीण आजीविका मिशन और वन स्टॉप सेंटर जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। हंसवर क्षेत्र के मोकलपुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भी महिलाओं को जागरूक करते हुए पंपलेट वितरित किए गए।
Trending Videos