सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The meeting between vegetable vendors and the DM was inconclusive

Ambedkar Nagar News: सब्जी विक्रेताओं व डीएम की बैठक रही बेनतीजा

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 30 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
The meeting between vegetable vendors and the DM was inconclusive
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के शहजादपुर में लगने वाली सब्जी मंडी स्थानांतरित करने के मामले में रविवार को डीएम अनुपम शुक्ला के साथ सब्जी विक्रेताओं की बैठक बेनतीजा रही।
Trending Videos


शनिवार को सब्जी दुकानदारों ने विधायक रामअचल राजभर को भी ज्ञापन दिया था। देर शाम विधायक त्रिभुवनदत्त व राममूर्ति वर्मा ने भी डीएम अनुपम शुक्ला से मुलाकात कर मंडी के समाधान के लिए वार्ता की थी। इसके बाद रविवार को फुटकर सब्जी विक्रेताओं को बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान दुकानदारों ने बताया कि नगर पालिका की ओर से पहले से लगने वाली सब्जी मंडी को अब संघतिया वार्ड में स्थानांतरित किया गया है। वहां पर कुछ दुकानदारों ने अपनी जगह ले ली है लेकिन कुछ फुटकर सब्जी विक्रेता इसका विरोध कर रहे हैं।

व्यापारियों का कहना है कि वहां पर आवागमन की सुविधा नहीं और न ही कोई सुरक्षा है। डीएम ने कहा कि यह प्रशासन का फैसला है, इसके बावजूद भी पालिका क्षेत्र में दूसरी जगह की तलाश की जा रही है। जब तक कोई जगह नहीं मिल रही है तब तक वह लोग नई मंडी में अपनी दुकानों को लगाएं लेकिन दुकानदार मानने के लिए राजी नहीं हुए। इस दौरान रूस्तम, रामआसरे, मनोज चौहान, इब्राहीम, राजमन, जयहिंद व अमरजीत सहित सैकड़ों विक्रेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed