सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three constables sent to reserve line in Ambedkar Nagar following allegations of third-degree torture at thana

UP News: थाने में थर्ड डिग्री देने का मामला, तीन सिपाही किए गए लाइन हाजिर; सीओ को सौंपी गई जांच

अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 23 Apr 2026 12:48 PM IST
विज्ञापन
सार

अंबेडकरनगर में थाने में थर्ड डिग्री देने के मामले में तीन सिपाही लाइन हाजिर कर दिए गए हैं। सीओ को जांच सौंपी गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Three constables sent to reserve line in Ambedkar Nagar following allegations of third-degree torture at thana
तीन सिपाही लाइन हाजिर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में राजेसुल्तानपुर थाने में युवक के साथ कथित थर्ड डिग्री टॉर्चर के मामले में एसपी प्राची सिंह ने तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच सीओ आलापुर को सौंपी है। 

Trending Videos


बताया गया कि देवरिया बुजुर्ग निवासी अंकित तिवारी को राजेसुल्तानपुर पुलिस ने गाली-गलौज करने के मामले में एक्स हैंडल पर मिली शिकायत के आधार पर तीन दिन पहले सोमवार को हिरासत में लिया था। आरोप है कि थाने में बंद करने के बाद तीन पुलिसकर्मियों ने उसे रातभर बेल्ट से पीटा। इससे उसके शरीर पर चोटें आईं। यही नहीं मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन पुलिस ने उसका शांति भंग में चालान कर दिया। साथ ही उसे शिकायत करने पर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी। घटना से आहत युवक ने एसपी से लिखित शिकायत कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद कांग्रेस और सवर्ण आर्मी ने इसका संज्ञान लिया। सर्वण आर्मी ने आलापुर में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने युवक से मुलाकात करके पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। 

सीओ आलापुर प्रदीप सिंह चंदेल की प्राथमिक जांच के आधार पर एसपी प्राची सिंह ने सिपाही संजीत पाठक, सतीश यादव और हिमांशु सोलियान को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच जारी है। दोषी पाए जाने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed