फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three schools receive a gift worth

Ambedkar Nagar News: प्रोजेक्ट अलंकार के तहत तीन विद्यालयों को 2.40 करोड़ की सौगात

Thu, 30 Jul 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 30 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Three schools receive a gift worth
अंबेडकरनगर। जिले के तीन सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में अब आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी। शिक्षा विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत विद्यालयों के जीर्णोद्धार और विकास कार्यों के लिए 2.40 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन

शासन ने अपने हिस्से की 75 प्रतिशत धनराशि में से 40 प्रतिशत पहली किस्त के रूप में जारी कर दी है। योजना के तहत विद्यालयों में भवनों की मरम्मत व पुनर्निर्माण, कक्षाओं का आधुनिकीकरण, विज्ञान प्रयोगशाला, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था समेत अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सकेगा।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट अलंकार में कुल परियोजना लागत का 75 प्रतिशत खर्च शासन वहन करेगा, जबकि 25 प्रतिशत राशि संबंधित विद्यालयों को मैचिंग ग्रांट के रूप में देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत जयराम वर्मा बाबू स्मारक इंटर कॉलेज नाऊसांडा के लिए 96.54 लाख रुपये, आरडीआरके इंटर कॉलेज सिसानी जाफरगंज के लिए 60.01 लाख रुपये और जनता इंटर कॉलेज नेवादा पैकोली बाजार के लिए 84.07 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

डीआईओएस कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि पहली किस्त विद्यालयों के संयुक्त बैंक खातों में भेजी जाएगी। इसके बाद शासन के मानकों के अनुसार विद्यालय प्रबंधन विकास कार्य शुरू कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed