{"_id":"6a67902cbd4fa31e56027221","slug":"transfer-of-the-constable-accused-of-slapping-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-161529-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: थप्पड़ मारने का आरोप लगाने वाले आरक्षी का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: थप्पड़ मारने का आरोप लगाने वाले आरक्षी का तबादला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। मालीपुर थाने में थप्पड़ मारने के बाद रविवार देर रात जारी हुई आरक्षियों की तबादला सूची में शिकायतकर्ता अमित वर्मा का नाम भी शामिल है, उनका भीटी तबादला कर दिया गया है। इसके अलावा एएसपी पूर्वी तेजवीर प्रताप सिंह के गनर आरक्षी संदीप रावल और आरक्षी अभिषेक सिंह के स्थानांतरण पर भी चर्चा का बाजार गर्म है।
बीते शनिवार को सर्विलांस सेल प्रभारी विनोद यादव मालीपुर क्षेत्र में एक मामले के सिलसिले में गए हुए थे। इसी दौरान किसी बात पर उनकी आरक्षी अमित वर्मा से बहस हो गई। आरोप है कि इस बहस के बाद सर्विलांस प्रभारी ने गुस्से में आरक्षी को थप्पड़ जड़ दिया था। मामला चर्चा में आने के बाद एसपी प्राची सिंह ने मामले की जांच क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल को सौंप दी थी और जांच अभी जारी है। इसी बीच आरक्षी अमित वर्मा का रविवार शाम स्थानांतरण दूसरे थाने में कर दिया गया। वहीं एएसपी के गनर संदीप रावल को अलीगंज व अभिषेक सिंह को इब्राहिमपुर स्थानांतरित किए जाने पर भी चर्चाएं तेज हैं। हालांकि इस पूरे प्रकरण में अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
इनके भी कार्यक्षेत्र बदले
रविवार को जारी तबादला सूचना में आरज्ञी राहुल यादव को मालीपुर, मोहित गुज्जर को महरुआ भेजा गया है। इससे पहले ये सभी पुलिस लाइन में तैनात थे। इसके आलावा जहांगीरगंज में तैनात रहे आरक्षी साकेत यादव का मालीपुर में नवीन तैनाती दी गई है।