फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Villagers, fed up with waterlogging, have threatened to stage a protest

Ambedkar Nagar News: जलभराव से आजिज ग्रामीणों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

Tue, 21 Jul 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 21 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Villagers, fed up with waterlogging, have threatened to stage a protest
अंबेडकरनगर। टांडा के बिहरोजपुर माजरा जमालपुर गांव में लंबे समय से जलभराव से परेशान ग्रामीणों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। हरगोविंद यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नाली और खड़ंजा निर्माण की मांग उठाई तथा चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि भोला चौधरी के घर से काशीपुर संपर्क मार्ग तक जलभराव के कारण कच्चा रास्ता पूरी तरह खराब हो चुका है। यह गांव का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिससे प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। सड़क पर पानी भरा रहने से पैदल राहगीरों, बाइक सवारों और ट्रैक्टर चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग फिसलकर घायल हो रहे हैं। प्रदर्शन में गोविंद विश्वकर्मा, बालचंद वर्मा, दीपचंद विश्वकर्मा, पुजारी विश्वकर्मा, रामस्वरूप वर्मा, सुरेश गौड़, प्रिंस वर्मा, पुष्पेंद्र कनौजिया समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed