सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Wheat will be procured from today at 73 centres

Ambedkar Nagar News: आज से 73 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 30 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Wheat will be procured from today at 73 centres
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में सोमवार से 73 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू होगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएम अनुपम शुक्ला ने शनिवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
Trending Videos


डीएम ने कहा कि जनपद में समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों और क्रय केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी क्रय केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होंगे। किसान खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in या UP KISAN MITRA पर पंजीकरण कराकर अपनी फसल की बिक्री कर सकते हैं।

डीएम नेे कहा कि क्रय केंद्र पर ई पॉस मशीन और बायोमीट्रिक सत्यापन से ही खरीद की जाएगी। किसानों की सुविधा के लिए छांव, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था की जाए। गेहूं खरीद में बिचौलियों की संलिप्तता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भुगतान किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खाते में किया जाएगा। केंद्रों पर पहुंचने के मार्ग का सुपरवाइज्ड चिह्नांकन किया जाए और सभी जरूरी उपकरण जैसे इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र आदि उपलब्ध हों। किसानों से अपील की है कि पंजीकरण में सही खतौनी खाता और फसल विवरण दर्ज करें।
डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ, एआर कोऑपरेटिव राघवेंद्र प्रताप शुक्ला समेत अन्य तमाम अफसर मौजूद रहे।

किसान कर सकते हैं कॉल

किसानों की शिकायतों और समस्याओं के लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम संचालित किया गया है। किसान 9450531906, 9838208524 नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed