फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman dies of snakebite; seven people hospitalized.

Ambedkar Nagar News: सांप के काटने से महिला की मौत, सात लोग अस्पताल पहुंचे

Thu, 30 Jul 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 30 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of snakebite; seven people hospitalized.
भर्ती मरीज
अंबेडकरनगर। बारिश के बीच जिले में सांप और अन्य जहरीले जीवों के काटने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। बृहस्पतिवार को सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि छह लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं एक 12 वर्षीय बालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। भीटी संवाद के अनुसार क्षेत्र के दुबौली सया गांव निवासी चंद्रावती (48) बुधवार दोपहर महापारा गांव के पास धान की निराई कर रही थीं। इसी दौरान उनके हाथ में सांप ने काट लिया। परिजन उन्हें पहले सीएचसी भीटी और फिर जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर कृष्णबली सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद रिपोर्ट राजस्व विभाग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

उधर, जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भी सांप के काटने के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार शाम तक इमरजेंसी में 40 मरीज भर्ती किए गए, जिनमें छह लोग सांप के काटने के शिकार थे। इनमें श्रवण क्षेत्र की मंजू यादव, अयोध्या के दोलहवा निवासी अमित कुमार, मालीपुर की अंजू, खेमापुर की कौशिल्या, गद्दोपुर की चांदनी और तिवारीपुर की आमिना खातून शामिल हैं। चिकित्सकों ने पांच मरीजों को वार्ड में भर्ती किया है, जबकि एक का उपचार इमरजेंसी में चल रहा है।
विज्ञापन

जलालपुर संवाद के अनुसा जैतपुर थाना क्षेत्र के बंदीपुर गांव में 12 वर्षीय बालक को सांप ने काट लिया। परिजन उसे तत्काल जलालपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई। बाद में ग्रामीणों ने सपेरे की मदद से सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

भर्ती मरीज

भर्ती मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed