फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Worker fell from the ceiling during painting, dies

Ambedkar Nagar News: पेंटिंग के दौरान छत से गिरा मजदूर, मौत

Fri, 17 Jul 2026 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Worker fell from the ceiling during painting, dies
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर क्षेत्र के नगपुर मोहल्ले में शुक्रवार को निर्माणाधीन मकान में पेंटिंग का कार्य करते समय ऊंचाई से गिरने से मजदूर संदीप की मौत हो गई। कादीपुर कटघर मूसा निवासी संदीप कुमार (30) शुक्रवार सुबह एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद नगपुर में गोलू सोनू के निर्माणाधीन मकान पर पेंटिंग का कार्य करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे काम के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल संदीप को पहले निजी अस्पताल और फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से पत्नी पूजा, छह वर्षीय पुत्र लकी, पिता जियालाल और माता फूलपत्ती का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed