फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Young woman dies from snake bite, one admitted

Ambedkar Nagar News: सांप के डसने से युवती की मौत, एक भर्ती

Mon, 27 Jul 2026 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Young woman dies from snake bite, one admitted
जलालपुर/श्रवण क्षेत्र। जिले में सोमवार को सांप के काटने से जलालपुर क्षेत्र में एक युवती की मौत हो गई, जबकि भीटी क्षेत्र की दूसरी युवती का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जलालपुर क्षेत्र के एक गांव में सोमवार दोपहर करीब दो बजे एक युवती घर का काम कर रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि परिवार के लोगों ने घटना के संबंध में कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

भीटी के भगवानपट्टी गांव निवासी बिंदू पुत्री हरीराम (22) खेत में चारा काट रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। परिजन प्राथमिक उपचार के बाद उसे मंडलीय अस्पताल, दर्शननगर अयोध्या ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत में सुधार है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed