सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   129 students skipped the civics exam.

Amethi News: 129 ने छोड़ दी नागरिक शास्त्र की परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 20 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
129 students skipped the civics exam.
 गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज गेट पर परीक्षा से पहले परीक्षा​र्थियों के अ​भिलेखों की जांच करतीं
विज्ञापन
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को जिले के 85 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। त्रिस्तरीय निगरानी, ऑनलाइन मॉनिटरिंग और स्थलीय निरीक्षण के बीच पूरी परीक्षा प्रक्रिया निर्धारित समय पर पूरी कराई गई।
Trending Videos




दूसरी पाली में इंटर के नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इस विषय में 2804 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें 2625 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 129 अनुपस्थित रहे। केंद्र व्यवस्थापकों के अनुसार प्रश्नपत्र समय से वितरित किए गए और उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन तय प्रक्रिया के अनुरूप हुआ। हाईस्कूल स्तर पर विभिन्न व्यावसायिक विषयों की परीक्षा भी कराई गई। टंकण हिंदी और अंग्रेजी विषय में 242 बालक व 146 बालिकाएं पंजीकृत थीं, जिनमें 372 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रंगीन फोटोग्राफी में 34 अभ्यर्थियों ने नामांकन कराया था, जिनमें छह बालिकाएं शामिल रहीं। फल एवं खाद्य संरक्षण विषय में 29 नामांकन दर्ज हुए। आशुलिपि हिंदी में 72 पंजीकरण के सापेक्ष 57 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। सिलाई शिल्प ट्रेड में 13 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और सभी ने परीक्षा दी। रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन ट्रेड में 79 में से 75 उपस्थित रहे।


एनटीटी ट्रेड में 86 नामांकन के सापेक्ष 67 परीक्षार्थी शामिल हुए। ऑटोमोबाइल ट्रेड में 29 प्रशिक्षु पंजीकृत थे और सभी उपस्थित पाए गए। परिधान निर्माण में 16 में से 15 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। टर्नर तथा संबंधित तकनीकी विषय में 38 नामांकन के सापेक्ष 33 उपस्थित रहे। कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या के अनुरूप पर्याप्त शिक्षक और कर्मचारी तैनात किए गए थे। प्रवेश से पहले तलाशी की व्यवस्था रही। परीक्षा कक्षों में निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया गया।


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। शुचिता प्रभावित होने से जुड़ी कोई सूचना नहीं मिली। ऑनलाइन निगरानी के साथ निरीक्षण लगातार जारी रहा। परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाएं सुरक्षित ढंग से संकलन केंद्र तक पहुंचाई गईं। कंट्रोल रूम में दूसरे दिन भी कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed