सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   25 Holi special buses will run, the frequency will be increased.

Amethi News: चलेंगी 25 होली स्पेशल बसें, बढ़ाए जाएंगे फेरे

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 25 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
25 Holi special buses will run, the frequency will be increased.
विज्ञापन
अमेठी। होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अमेठी डिपो ने विशेष तैयारियां की हैं। होली स्पेशल 25 बसों का संचालन किया जाएगा और फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। निगम ने सख्त निर्देश दिए हैं कि ड्यूटी के दौरान चालकों के शराब के नशे में मिलने पर ब्रेथ एनलाइजर जांच के बाद तत्काल विभागीय कार्रवाई होगी। डिपो के सभी कर्मचारियों के अवकाश अस्थायी रूप से निरस्त कर दिए गए हैं ताकि संचालन व्यवस्था प्रभावित न हो।
Trending Videos



वर्तमान में डिपो से निगम की 69 नियमित और तीन अनुबंधित बसों का संचालन होता है। होली के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर लंबी दूरी की बसों में दो-दो चालक लगाए जाएंगे। पड़ोसी जिलों के रूट पर एक चालक ही रहेगा। डिपो इंचार्ज आरके वर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एआरएम काशी प्रसाद के अनुसार 700 किलोमीटर तक की लंबी दूरी वाली बसों में दो चालक रहेंगे। 350 किलोमीटर तक की दूरी पर एक चालक रहेगा। 400 किलोमीटर से अधिक दूरी के रूट पर केवल बीएस-6 बसों का ही संचालन किया जाएगा। सभी चालक निर्धारित वर्दी में रहेंगे। लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed