{"_id":"69d9453a9ff10cf76b07d404","slug":"85-bigha-wheat-crop-burnt-in-the-fire-amethi-news-c-96-1-ame1022-163083-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आग से 85 बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आग से 85 बीघा गेहूं की फसल जली
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
.शाहगढ़ के मुड़ियापुर में लगी आग में जली गेहूं की फसल।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मौसम की मार से जूझ रहे किसानों पर अब बिजली शाॅर्ट सर्किट का कहर टूटने लगा है। शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आग लगने से करीब 85 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। अपनी आंखों के सामने मेहनत की फसल जलते देख किसान बेबस नजर आए। सालभर का राशन नष्ट होने से किसानों में मायूसी है और वे प्रशासन से मुआवजे की उम्मीद लगाए हैं। बिजली के जर्जर तार किसानों के लिए आफत बनते जा रहे हैं। शॉर्ट सर्किट की आशंका के चलते किसान बिजली लाइनों के नीचे खड़ी फसल को जल्द काटने में जुटे हैं, ताकि नुकसान से बचा जा सके।
बहादुरपुर के मौलवी कला गांव में ट्रांसफार्मर के शाॅर्ट सर्किट से लगी आग में 15 बीघा गेहूं जल गया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम तिलोई अमित कुमार सिंह ने पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। बाजारशुकुल के बूबूपुर गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने से करीब तीन बीघा जंगल जल गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।
13 किसानों की फसल राख
शाहगढ़। किशुनदासपुर के मुड़ियापुर गांव में दोपहर अचानक आग लगने से 13 किसानों की करीब 20 बीघा गेहूं की फसल जल गई। आग की चपेट में रामसरन, सतीश, अजय, अशोक, संजय समेत कई किसानों की फसल आई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेखपाल विशाल श्रीवास्तव ने नुकसान का जायजा लिया। वहीं, उलरा गांव के भीटा क्षेत्र में भी आग लगने से करीब दो बीघा जंगल जल गया, जिसे ग्रामीणों ने फैलने से रोका।
आठ किसानों को लगी चपत
मुंशीगंज। भेंटुआ क्षेत्र के नीलकंठपुर में शुक्रवार शाम आग लगने से आठ किसानों की तीन बीघा फसल जल गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। बाद में फायर ब्रिगेड भी पहुंची। लेखपाल मोहित ने नुकसान का आकलन किया।
एचटी लाइन से निकली चिंगारी से लगी आग
जगदीशपुर। मऊ अतवारा गांव में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से करीब नौ बीघा फसल जल गई। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेखपाल करन सिंह ने नुकसान की रिपोर्ट भेजी।
शाॅर्ट सर्किट से जली फसल
अमेठी। महमूदपुर के मैनपुर में बिजली तारों के शाॅर्ट सर्किट से आग लगने पर सुमित्रा देवी की फसल जल गई। वहीं रायपुर फुलवारी पंडित का पुरवा गांव में श्यामा देवी पांडेय की डेढ़ बीघा फसल भी शाॅर्ट सर्किट से नष्ट हो गई। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
Trending Videos