{"_id":"6998b40555dd5d408f0b3eef","slug":"a-sick-young-man-jumped-from-a-moving-train-in-front-of-his-wife-and-children-and-died-amethi-news-c-96-1-ame1002-159299-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पत्नी व बच्चों के सामने चलती ट्रेन से कूदा बीमार युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पत्नी व बच्चों के सामने चलती ट्रेन से कूदा बीमार युवक, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
जायस के मवईआलम में दिनेश के गमगीन परिजन।
विज्ञापन
जायस। मवई आलमपुर गांव निवासी दिनेश कुमार (28) ने शुक्रवार को बाबूगंज के पास पत्नी व बच्चों के सामने वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस से छलांग लगा दी। वह टीबी की बीमारी से पीड़ित था। उसकी मौत से जरूरतमंद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गौरीगंज पुलिस घटना की जांच कर रही है।
चांदनी ने बताया कि दिनेश जायस मंडी में मजदूरी करते थे। वह टीबी रोग से पीड़ित थे। गौरीगंज स्थित क्षय रोग अस्पताल में छह माह से उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उपचार कराने के लिए वह पति को लेकर गौरीगंज आ रही थी। साथ में बच्चे भी थे। सभी लोग जायस स्टेशन से जनता एक्सप्रेस में बैठे थे। बाबूगंज के पास अचानक दिनेश सीट से उठे और गेट की तरफ बढ़े। उन्होंने पूछना चाहा, लेकिन तब तक दिनेश ने ट्रेन से छलांग लगा दी। सहयात्रियों की सूचना पर ट्रेन रोकी गई। ट्रेन से उतरकर लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक दिनेश की मौत हो चुकी थी।
इस बीच रेलवे पुलिस जायस और गौरीगंज थाने की टीम घटनास्थल पर पहुंची। गौरीगंज के प्रभारी इंस्पेक्टर जिलेदार कुमार ने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पंचायतनामा भरकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बिलख रही पत्नी, रो रहे बच्चे
दिनेश की मौत से पत्नी चांदनी बदहवास हैं। वह बार-बार कह रही थीं कि सब कुछ सामान्य था, अचानक गेट की ओर बढ़े और छलांग लगा दी। बेटा आयुष और बेटी शिवांगी पिता की मौत से बिलख रहे हैं। बच्चों को रोता देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। ग्रामीण व रिश्तेदार परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। दिनेश के कंधे पर ही सारा दारोमदार था। उसके एक गलत कदम ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं।
Trending Videos