सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A watchman murdered a cattle herder due to election rivalry.

Amethi News: चुनावी रंजिश में चौकीदार ने की थी पशुपालक की हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 20 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
A watchman murdered a cattle herder due to election rivalry.
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मोहनगंज के पूरे घिसई मजरे लीही निवासी पशुपालक शिवप्रसाद उर्फ टटेहरी (55) की हत्या का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया। मामले में गांव के ही चौकीदार महेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पशुपालक की हत्या चुनावी रंजिश में की गई थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सरिया, कुल्हाड़ी और अन्य सामान बरामद किया है। खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
Trending Videos



शिवप्रसाद की हत्या की एफआईआर दर्ज करने के बाद लीही गांव में पुलिस की आवाजाही बढ़ गई। पूछताछ के दौरान चौकीदार महेश की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो वारदात का सच सामने आ गया। सीओ दिनेश कुमार मिश्र के अनुसार महेश और शिवप्रसाद के बीच प्रधानी चुनाव को लेकर मनमुटाव था। वारदात वाली रात महेश थाने में ड्यूटी पर तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन



देर रात वह पीछे के रास्ते से बाइक लेकर निकला और मृतक के ट्यूबवेल पर पहुंचा। वहां लोहे की सरिया से हमला किया। बचाव में शिवप्रसाद ने उसकी अंगुली काट ली। इसके बाद महेश ने मड़हे में रखी कुल्हाड़ी और हंसिये से उसके ऊपर वार कर दिया। घटना के बाद वह नहर किनारे गया। खून लगे कपड़े और जूते फेंके और फिर थाने लौट आया। इसी के चलते शुरुआत में पुलिस को उस पर शक नहीं हुआ। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

आरोपी ने घटनास्थल के पास पुरानी शराब की खाली बोतल रख दी थी। शुरुआत में पुलिस को लगा कि वारदात में कई लोग शामिल हैं। इसी के चलते गांव के कई लोगों को बुलाकर पूछताछ की गई।



पंचायत चुनाव के लिए रास्ते से हटाया
थानाध्यक्ष मोहनगंज राकेश सिंह ने बताया कि पिछले पंचायत चुनाव में महेश ने ग्राम प्रधानी का चुनाव लड़ा था। उसके मुताबिक वोटिंग से पहले पशुपालक ने पाला बदल लिया था। इस बार पशुपालक खुद चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। उसे रास्ते से हटाने के लिए महेश ने पूरी साजिश रची और वारदात कर डाली।



पर्स व अंगुली की चोट बनी जांच की कड़ी
महेश की अंगुली पर लगी चोट ने पुलिस को दिशा दी। पूछने पर वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। पट्टी हटाने पर अंगुली कटी मिली। जांच में पता चला कि संघर्ष के दौरान पशुपालक ने उसे दांत से काटा था। घटनास्थल पर मिला पर्स भी साक्ष्य के रूप में अहम साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed