पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi: An uncontrolled truck carrying onions overturned on two bikes, killing three youths

Amethi: दो बाइकों पर पलटा प्याज लदा अनियंत्रित ट्रक, तीन युवकों की मौत; टांडा-बांदा राजमार्ग पर देर रात हादसा

Fri, 29 May 2026 12:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 29 May 2026 12:14 AM IST
सार

हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला।

विज्ञापन
Amethi: An uncontrolled truck carrying onions overturned on two bikes, killing three youths
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंशीगंज थाना क्षेत्र में टांडा-बांदा राजमार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात प्याज लदा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दो बाइकों पर पलट गया। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला।

विज्ञापन


हादसा मुंशीगंज क्षेत्र के लोकीपुर गांव के पास रात करीब साढ़े दस बजे हुआ। जानकारी के अनुसार प्याज लदा ट्रक गौरीगंज से सुल्तानपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने चल रही बाइक को बचाने के प्रयास में चालक संतुलन खो बैठा। तेज रफ्तार ट्रक बगल से गुजर रही दो मोटरसाइकिलों पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


दुर्घटना में प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र के गाजीपुर निवासी 16 वर्षीय प्रिंस वर्मा पुत्र श्यामलाल वर्मा और 25 वर्षीय सनी कुमार पुत्र रामदेव वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुल्तानपुर निवासी राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। श्रावस्ती निवासी अजीत गंभीर रूप से घायल है और जिला अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए सभी युवक रिश्तेदार थे और भंडारे में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। देर रात हुए हादसे से परिवारों में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही मुंशीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।


ट्रक के नीचे दबे युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। मुंशीगंज थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश चल रही है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed