सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   As Holi approaches, the market is buzzing.

Amethi News: होली नजदीक आते ही बाजार गुलजार

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 24 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
As Holi approaches, the market is buzzing.
गौरीगंज में होली पर बाजार में आई वि​भिन्न पिचकारियां।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। होली का त्योहार नजदीक आते ही शहर से लेकर कस्बों तक बाजार गुलजार हो गए हैं। पिचकारी, गुलाल, मिठाई और अन्य सामग्री की खरीदारी में तेजी आई है। व्यापारियों ने पिछले वर्ष की तुलना में 30 से 40 प्रतिशत अधिक माल मंगाया है। पहले ही सप्ताह में करीब 40 प्रतिशत तक बिक्री हो चुकी है।
Trending Videos



इस बार बाजार में पिचकारियों के नए डिजाइन ग्राहकों को खूब लुभा रहे हैं। काॅर्टून कैरेक्टर, टैंक मॉडल, फरसा, हथौड़ा, गदा, टैंक और एलईडी लाइट वाली पिचकारियां बच्चों की पहली पसंद हैं। हर्बल गुलाल, ऑर्गेनिक रंग और फूलों के प्राकृतिक रंग भी उपलब्ध हैं। होली स्पेशल टी-शर्ट, टोपी और मुखौटे भी बाजार में बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखौटे में शेर, बंदर, शक्तिमान, चीता, राक्षस, मिकी मॉउस, श्रीकृष्ण, डोरेमान और मैजिक रैट अधिक पसंद किए जा रहे हैं। गौरीगंज के व्यापारी शफरुद्दीन और अमेठी के शिवम बरनवाल ने बताया कि अधिकतर पिचकारियां कानपुर और लखनऊ से मंगाई जाती हैं। त्योहार नजदीक है। आने वाले दिनों में भीड़ और बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।



ग्राहक पसंद कर रहे इको फ्रैंडली उत्पाद

इस बार पारंपरिक सामान के साथ कई नए विकल्प बाजार में आए हैं। हर्बल और ऑर्गेनिक गुलाल की मांग बढ़ी है। होली गिफ्ट हैंपर भी उपलब्ध हैं, जिनमें अबीर-गुलाल, मिठाई और पानी के गुब्बारों का कांबो पैक है। ग्राहक इको फ्रेंडली उत्पाद पसंद कर रहे हैं। रंग और गुलाल के कारोबारी मुन्ना ने बताया कि त्वचा रोग विशेषज्ञों की सलाह पर लोग केमिकल वाले रंगों से दूरी बना रहे हैं। स्थानीय हर्बल रंग और मिट्टी की पिचकारियों की मांग बढ़ी है। काशी और आसपास के जिलों में तैयार उत्पादों को प्राथमिकता दी जा रही है।





20 से 1400 रुपये तक मिल रही पिचकारी

दुकानदारों के अनुसार इस बार कीमतों में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ है। कच्चा माल और परिवहन लागत बढ़ने से लगभग पांच प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। साधारण गुलाल 20 से 60 रुपये, हर्बल गुलाल 40 से 100 रुपये प्रति पैकेट में उपलब्ध है। पिचकारियों की कीमत 20 रुपये से लेकर 1400 रुपये तक है।


गुझिया और रसगुल्ले की बढ़ी मांग
होली के लिए मिठाई बाजार भी तैयार है। दुकानदार सनी ने बताया कि त्योहार पर काजू कतली 1100 से 1500 रुपये प्रति किलो, लड्डू 160 से 400 रुपये, काला जाम 380, सफेद रसगुल्ला 300 से 600 रुपये, गुझिया 360 से 600 रुपये, सामान्य बर्फी 350 से 700 रुपये प्रति किलो बिक रही है। कहा कि होली के आयोजन के लिए अभी से लोग मिठाइयों का ऑर्डर देने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed