Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
VIDEO: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने की गोहत्या पर सख्त कानून की मांग, गाय को राज्य माता का दर्जा देने की वकालत
{"_id":"69ac256d887d3664d007d435","slug":"video-video-shakaracaraya-avamakatashavaranatha-na-ka-gahataya-para-sakhata-kanana-ka-maga-gaya-ka-rajaya-mata-ka-tharaja-thana-ka-vakalta-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने की गोहत्या पर सख्त कानून की मांग, गाय को राज्य माता का दर्जा देने की वकालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने की गोहत्या पर सख्त कानून की मांग, गाय को राज्य माता का दर्जा देने की वकालत
वाराणसी से निकली गोरक्षा प्रतिष्ठा यात्रा शनिवार शाम गौरीगंज पहुंची। रघुपुर वार्ड में व्यवसायी कृष्णानंद पांडेय के घर पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। पश्चिमी देशों में चल रहे युद्धों पर टिप्पणी करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि विश्व में स्थायी शांति तभी संभव है, जब गाय और ब्राह्मण सुखी होंगे।
शंकराचार्य ने कहा कि गोरक्षा की रक्षा और प्रतिष्ठा के लिए यह यात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा कि गाय हमारी माता है। वह पशु नहीं है। इसलिए गोहत्या को अपराध घोषित किया जाना चाहिए और गाय को पशु सूची से हटाकर राज्य माता का दर्जा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति और धर्म का कार्य अलग-अलग है। समस्या तब पैदा होती है जब कोई व्यक्ति एक वेश धारण करता है और कार्य कुछ और करता है। राजनीतिक दल चुनाव के समय गोहत्या बंद कराने का वादा करते हैं और जनता से समर्थन मांगते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद उस दिशा में उचित कदम नहीं उठाते, तब लोगों की भावनाएं आहत होती हैं।
शंकराचार्य ने कहा कि जो भी हिंदू है, वह गोहत्या बंद करने के पक्ष में खड़ा होगा। जिन्होंने गोहत्या रोकने का वादा किया है, उन्हें वेद, शास्त्र, परंपरा और इतिहास का हवाला देकर अपने वचन की याद दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह यात्रा उत्तर प्रदेश में चल रही है। इसके बाद यह यात्रा देश के अन्य राज्यों में भी जाएगी। उनका कहना है कि करोड़ो हिंदू इस बात से आहत हैं कि जिस देश में वे रहते हैं, वहीं उनकी माता के रूप में पूजित गाय का वध कर मांस विदेशों तक भेजा जाता है। इस मौके पर राकेश तिवारी, चंद्रकांत तिवारी, अंकुर शुक्ल, राजेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।