फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Assistant teacher dismissed for absence and indiscipline

Amethi News: अनुपस्थिति व अनुशासनहीनता पर सहायक अध्यापक बर्खास्त

Thu, 30 Jul 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 30 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Assistant teacher dismissed for absence and indiscipline
अमेठी सिटी। बाजारशुकुल के प्राथमिक विद्यालय पूरे बख्तावर में तैनात सहायक अध्यापक संतोष कुमार पाल की लगातार गैरहाजिरी और अनुशासनहीनता आखिरकार उनकी नौकरी पर भारी पड़ गई। तीन बार निलंबन, विभागीय जांच में आरोप सिद्ध होने और कई अवसर मिलने के बाद भी सुधार न होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उन्हें बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन



बीएसए कार्यालय के अनुसार वर्ष 2021 में संतोष कुमार पाल प्राथमिक विद्यालय पूरे भोला विकासखंड गौरीगंज में तैनात थे। लगातार अनुपस्थित रहने पर उन्हें निलंबित किया गया। बाद में कठोर चेतावनी के साथ बहाल किया गया। वर्ष 2023 में दोबारा अनुपस्थित मिलने पर फिर निलंबित किया गया। जांच में आरोप सिद्ध होने पर लघुदंड देकर प्राथमिक विद्यालय पलिया में तैनात किया गया।
विज्ञापन



जनवरी 2025 में वहां से भी लगातार अनुपस्थित रहने पर फिर निलंबित किया गया। जांच के बाद दंड देकर प्राथमिक विद्यालय पूरे बख्तावर में तैनात किया गया। वहां भी वह नियमित रूप से विद्यालय नहीं पहुंचे। मार्च 2026 में तीसरी बार निलंबित कर जांच कराई गई। दो बार रजिस्टर्ड डाक से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि शिक्षक को पहले भी तीन अवसर दिए गए थे। हर बार बहाली के बाद भी वह विद्यालय से अनुपस्थित मिले। विभागीय जांच में आरोप सिद्ध हुए। छात्रहित प्रभावित होने और लगातार अनुशासनहीनता के कारण उनकी सेवा समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed