फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teenage girl sleeping on cot bitten by snake; dies.

Amethi News: चारपाई पर सो रही किशोरी को सांप ने काटा, मौत

Thu, 30 Jul 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 30 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl sleeping on cot bitten by snake; dies.
जगदीशपुर। भाले सुल्तान शहीद स्मारक के पूरब गांव में मंगलवार रात सांप काटने से कीर्ति मिश्रा (16) की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन



किशोरी के पिता चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि उनकी बेटी कीर्ति मंगलवार रात घर में चारपाई पर सो रही थी। देर रात किसी समय चारपाई पर चढ़े सांप ने उसे काट लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गई। मामले की जानकारी होने पर बेटी को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी अजय पटेल ने बताया कि सांप काटने से किशोरी की मौत की सूचना मिली है। कीर्ति की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां उर्मिला मिश्र का रो-रोकर बुरा हाल था। बड़ी बहन शिल्पा और छोटी बहन विभा भी कीर्ति को याद कर बिलखती रहीं।
विज्ञापन



झाड़-फूंक नहीं, तुरंत अस्पताल पहुंचें
सीएचसी गौरीगंज के अधीक्षक डॉ. राजीव सौरभ ने बताया कि बरसात के मौसम में खेतों, झाड़ियों और जलभराव वाले क्षेत्रों से निकलकर सांप अक्सर रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं। रात में चारपाई और बिस्तर झाड़कर ही सोएं तथा घर के आसपास साफ-सफाई रखें। सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक में समय गंवाने के बजाय मरीज को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें बचाव
घर के आसपास झाड़ियां और कूड़ा-करकट न जमा होने दें।
चारपाई और बिस्तर झाड़कर ही सोएं।
खेतों में काम करते समय जूते और पूरे कपड़े पहनें।
सांप काटने पर झाड़-फूंक में समय न गंवाएं, तुरंत अस्पताल पहुंचें।
काटे गए अंग को अनावश्यक रूप से न हिलाएं और न ही कोई चीरा लगाएं।


फैक्ट फाइल
वर्ष 2026 में सर्पदंश से मौत : 11
सहायता पाने वाले परिवार : 6
पोस्टमार्टम न होने से सहायता नहीं मिली : 5
वितरित सहायता राशि : 24 लाख रुपये
एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) उपलब्ध : 100 वायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed