{"_id":"6a6ac817311931e2cb0f0b69","slug":"video-video-hara-hara-mahathava-ka-jayaghashha-sa-gaja-shavalya-savana-ka-pahal-thana-umaugdha-aasatha-ka-salb-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय, सावन के पहले दिन उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय, सावन के पहले दिन उमड़ा आस्था का सैलाब
सावन माह के पहले दिन बृहस्पतिवार को जिले के प्रमुख शिवालय शिवभक्तों की आस्था से सराबोर नजर आए। भोर की पहली किरण के साथ ही मंदिरों में "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष गूंजने लगे। भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने पूरे श्रद्धाभाव से भगवान शिव का अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।
मान्यता है कि सावन माह में भगवान शिव की आराधना और जलाभिषेक करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के चलते दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवड़ियों के जत्थे प्रमुख शिवालयों में पहुंचे। कई कांवड़िये पैदल यात्रा कर पवित्र जल लेकर मंदिरों तक पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया।
क्षेत्र के ताला स्थित मुकुटनाथ धाम, जागेश्वर धाम, महादेवन, दुखहरण धाम, कालिकन धाम के प्राचीन शिवालय, देवीपाटन धाम तथा श्रीमत स्वामी परमहंस आश्रम स्थित नर्मदेश्वर धाम सहित विभिन्न शिवालयों में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर परिसरों में बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प, दूध और गंगाजल अर्पित कर श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का पूजन किया। शिवालयों में धार्मिक अनुष्ठानों और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
ताला स्थित मुकुटनाथ धाम में सावन मेले की भी शुरुआत हो गई। यहां जनपद के अलावा आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर के आसपास पूजा सामग्री, प्रसाद और अन्य दुकानों पर दिनभर रौनक बनी रही।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रमुख शिवालयों पर पुलिस बल तैनात रहा। मंदिर परिसरों और प्रवेश मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात पर भी निगरानी दिखाई पड़ी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।