{"_id":"6a6a52866cdd0914c607298f","slug":"nisha-first-in-the-race-and-lakshmi-first-in-the-shot-put-amethi-news-c-96-1-ame1002-172054-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दौड़ में निशा और गोला फेंक में लक्ष्मी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दौड़ में निशा और गोला फेंक में लक्ष्मी प्रथम
Thu, 30 Jul 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय माध्यमिक इंटर कॉलेज उड़वा में आयोजित प्रतियोगिता में गोला फेंकती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय माध्यमिक इंटर कॉलेज उड़वा में मिशन प्रबोधन के तहत बुधवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
दौड़ प्रतियोगिता में निशा कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि अनामिका दूसरे स्थान पर रहीं। भाला फेंक प्रतियोगिता में रिया शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और नंदिनी ने दूसरा स्थान हासिल किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में लक्ष्मी विजेता रहीं, जबकि रोहिणी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार शर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा, खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। (संवाद)