{"_id":"6a1c8510dfb862ab5105fbec","slug":"bed-entrance-exam-conducted-under-strict-supervision-amethi-news-c-96-1-ame1002-167109-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कड़ी निगरानी में हुई बीएड प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कड़ी निगरानी में हुई बीएड प्रवेश परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज स्थित रणंजय इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। बीएड में प्रवेश के लिए रविवार को जिले के पांच केंद्रों पर परीक्षा हुई। दो पालियों में आयोजित संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच संपन्न हुई। इसमें पंजीकृत 2008 अभ्यर्थियों में से 1863 ने परीक्षा दी, जबकि 145 अनुपस्थित रहे।
सुबह से ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की कतार लग गई थी। प्रवेश पत्र और पहचानपत्र के सत्यापन के बाद सघन तलाशी लेकर ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहे। पहली पाली सुबह नौ और दूसरी पाली दोपहर दो बजे शुरू हुई।
रणवीर इंटर कॉलेज अमेठी में 432 में 415, रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज में 432 में 409, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सोनारीकला में 384 में 357 तथा राजकीय इंटर कॉलेज टीकरमाफी में 384 में 355 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू हुई। नकल रोकने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट, कक्ष निरीक्षक और सचल दल लगातार सक्रिय रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों के साथ आए अभिभावकों को केंद्रों के बाहर घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
परीक्षा खत्म होते ही बढ़ा वाहनों का दबाव
दूसरी पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों के बाहर एक साथ बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों और वाहनों की आवाजाही बढ़ गई। इससे कुछ स्थानों पर जाम जैसी स्थिति बन गई। लोगों को परीक्षा केंद्रों से निकलने और घर लौटने में अतिरिक्त समय लगा।