{"_id":"698ccea87ef68ff56e08d674","slug":"bees-attack-tehsil-premises-four-injured-amethi-news-c-96-1-ame1002-158619-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तहसील परिसर में मधुमक्खियों का हमला, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तहसील परिसर में मधुमक्खियों का हमला, चार घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई। तहसील परिसर भवन में बुधवार दोपहर मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई। आगंतुक और कर्मचारी जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। राजस्व कर्मियों ने अपने-अपने कक्ष बंद कर किसी तरह खुद को सुरक्षित किया।
हमले में लेखपाल संदीप पांडेय सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। संदीप पांडेय ने बताया कि माल बाबू के दफ्तर के पास स्थित भवन में लगे छत्ते को छेड़ने से मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं। लोगों को बचाने के प्रयास में वे स्वयं भी घायल हो गए। खतौनी ऑपरेटर कन्हैया और अन्य कर्मचारियों ने पुआल जलाकर धुआं किया और घायलों को कंबल से ढककर बचाने का प्रयास किया। तहसीलदार अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि घटना के समय अधिकारी और सुरक्षाकर्मी कमिश्नर के दौरे पर जायस गए थे। अन्य घायलों की पहचान नहीं हो सकी है, क्योंकि उपचार के बाद वे बिना सूचना दिए चले गए। (संवाद)
Trending Videos