सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Woman dies after being hit by an out-of-control SUV

Amethi News: अनियंत्रित एसयूवी की चपेट में आकर महिला की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 12 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by an out-of-control SUV
विज्ञापन
संग्रामपुर। अमेठी-प्रतापगढ़ हाईवे पर सहजीपुर के पास बुधवार शाम अनियंत्रित एसयूवी की चपेट में आने से सहजीपुर गांव निवासी शिव कुमारी पाल (55) की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन पेड़ से टकरा गया, जिससे चालक गुलफाम भी घायल हो गया।
Trending Videos

पुत्री पूजा ने बताया कि के, उनकी मां शिव कुमारी गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। हाईवे पार करते समय प्रतापगढ़ की ओर से आ रही एसयूवी के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो कर वाहन ने उनकी मांग को टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में एसयूवी चालक और शिव कुमारी दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी संग्रामपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने शिव कुमारी को मृत घोषित कर दिया। चालक की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया। एसओ संजय सिंह ने बताया कि एसयूवी को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बिलख रही बेटी, बेटे के आने का इंतजार
शिव कुमारी की मौत के बाद बेटी पूजा के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। बड़ी बेटी सुमन (20) की शादी हो चुकी है। एकलौता बेटा रोहित पाल (18) रोजगार के सिलसिले में मंगलवार को सूरत गया था। बेटे के बाहर जाने के अगले ही दिन मां की मौत से परिवार सदमे में है। शिव कुमारी के पति राम मूरत की भी लगभग 15 वर्ष पूर्व घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed