सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike collides with parked pickup, youth dies

Amethi News: खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 24 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with parked pickup, youth dies
विज्ञापन
जगदीशपुर। सड़क के बीच में खड़ी पिकअप से टकराने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पूरे ठकुराइन मजरे देवकली निवासी बाइक सवार चंदे (40) बुधवार रात बाजारशुकुल-रानीगंज मार्ग पर जा रहे थे। निहालपुर के पास सड़क के बीच खड़ी पिकअप से टकराने के बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Trending Videos



मृतक के भाई तुलसी के मुताबिक चंदे बाइक से किसी काम से रानीगंज गए थे। देर रात घर लौटते समय निहालपुर के पास सड़क के बीच खराब हालत में खड़ी पिकअप से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चंदे गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तुलसी का कहना है कि पिकअप वाहन दोपहर से ही सड़क के बीच में खड़ा था, लेकिन उसे हटाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। इसी लापरवाही के चलते यह जानलेवा हादसा हुआ। इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेटे की मौत पर बिलख पड़ी मां
बेटे चंदे की मौत के बाद बूढ़ी मां देवराजी उसका नाम लेकर रोते-रोते अचेत हो गईं। पत्नी धनपता का भी रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी रूपा, शालिनी और बेटे रुपेश व रितेश पिता की मौत के बाद बिलख-बिलख कर रो रहे हैं। रिश्तेदार और परिजन उन्हें सांत्वना देने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन बच्चों को रोता देख सबकी आंखें नम हो जा रही है। परिवार का हर सदस्य गहरे सदमे में डूबा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed