सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bubupur link road will be made interlocking

Amethi News: इंटरलॉकिंग बनेगा बूबूपुर संपर्क मार्ग

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 15 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bubupur link road will be made interlocking
विज्ञापन
बाजारशुकुल। बूबूपुर ग्राम पंचायत में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत पाली उरेरमऊ संपर्क मार्ग से बूबूपुर तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना पर 73.6 लाख रुपये खर्च होंगे। पहली किस्त के रूप में 35 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। निर्माण कार्य दो माह में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।
Trending Videos



वर्तमान में यह खड़ंजा मार्ग है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। स्कूली बच्चों, मरीजों और बाजार आने-जाने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ग्राम प्रधान रामसुंदर यादव ने बताया कि इंटरलॉकिंग सड़क बनने के बाद बूबूपुर, पूरे भभूत सिंह, पूरे बक्सी और पाली गांव के लोगों को सुविधा मिलेगी। यात्रा आसान होगी और समय की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग की जा रही थी। अब स्वीकृति मिलने के बाद लोगों को राहत की उम्मीद जगी है। इंटरलॉकिंग सड़क बनने से क्षेत्र में संपर्क बेहतर होगा और दैनिक जीवन सुगम होगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई रवि यादव ने बताया कि पहली किस्त आ गई है। फाइनल एस्टीमेट बनाया जा रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed