सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Cattle herder murder case: Accused absconding

पशुपालक हत्याकांड : आरोपी पकड़ से दूर

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 18 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Cattle herder murder case: Accused absconding
विज्ञापन
तिलोई। मोहनगंज के लीही गांव में पशुपालक शिवप्रसाद (55) की हत्या के मामले में पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। कई दिन बीत जाने के बाद भी न तो हत्या का स्पष्ट कारण सामने आया है और न ही आरोपी गिरफ्त में आए हैं। करीब एक दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है।
Trending Videos





हत्याकांड की जांच के दौरान घटनास्थल के पास की आबकारी दुकान के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में शिवप्रसाद कुछ लोगों के साथ नजर आए। इन लोगों की पहचान की कोशिश की जा रही है। हालांकि अब तक उनकी भूमिका स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंगलवार सुबह फिर पुलिस टीम लीही गांव पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। आसपास के लोगों को अलग-अलग बुलाकर जानकारी ली गई। लेकिन किसी ठोस वजह की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस हर बिंदु पर जांच आगे बढ़ा रही है। परिजनों के मुताबिक शिवप्रसाद का किसी से कोई पुराना विवाद नहीं था। क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ हो रही है। जल्द ही घटना का राजफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।





हिरासत पर भड़के ग्रामीण, कांग्रेस नेता से लगाई गुहार
जांच के दौरान कुछ ग्रामीणों को हिरासत में लिए जाने पर परिजन नाराज हो गए। संतोषजनक जानकारी न मिलने पर मंगलवार 60 से 70 ग्रामीण थाने का घेराव करने पहुंच गए। हालांकि, कुछ लोगों ने थाने जाने के बजाय कांग्रेस नेता सुनीता सिंह से मदद मांगने की बात कही, जिस पर वे सुनीता के आवास पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्दोष लोगों के साथ सख्ती की जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक सुनीता सिंह ने थाना प्रभारी राकेश सिंह से बातचीत की, जिसके बाद दो ग्रामीणों को छोड़ दिया गया। उनके छूटने पर गांव के लोग लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed