{"_id":"69ac6eb63e19e27a7509332e","slug":"complained-100-times-but-no-solution-amethi-news-c-96-1-ame1012-160336-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 100 बार की शिकायत, मगर समाधान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 100 बार की शिकायत, मगर समाधान नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किए जाने को लेकर शनिवार को डीएम संजय चौहान और एसपी सरवणन टी. की मौजूदगी में अमेठी तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान आईं 42 शिकायतों में से दो का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
दोपहर करीब 12 बजे डीएम से शिकायत करते हुए भेंटुआ के अलीपुर गांव निवासी रामबहादुर ने बताया कि वर्ष 2010 से अब तक 100 बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन हदबरारी आज तक नहीं हो पाई। इस बार भी सिर्फ आश्वासन ही मिला है। गौरीगंज तहसील में 11:28 बजे जामों के मयास गांव निवासी रामजस ने बताया कि पड़ोसी से उनका गली को लेकर विवाद चल रहा है। छह माह में 15 बार शिकायत की। अफसरों के आश्वासन के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका।
वहीं गौरीगंज के पूरे खुशियाल मजरे कौहार निवासी संतोष कुमार ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के पास आंगनबाडी केंद्र के बगल सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। तहसील अमेठी में दोपहर 12 बजे मिले ठेंगहा निवासी गायत्री प्रसाद ने बताया कि 26 नवंबर को अमेठी शहर में दो महिलाओं ने उनका झोला काटकर 40 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। कई बार शिकायत के बाद प्राथमिकी तो दर्ज हुई लेकिन पैसा आज तक नहीं मिला।
पीपरपुर निवासी रीता ने बताया कि वह अपने दो नाबालिग बच्चों को लेकर ससुराल में किसी तरह गुजारा कर रही थीं। आरोप लगाया कि एक तारीख को वह मायके गई थीं, इसी बीच उनके ससुर ने कमरे में ताला बंद कर लिया और अब उन्हें घर में घुसने नहीं दे रहे है। उन्होंने बताया कि वह पांच बार थाने गईं, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।
महमूदपुर के गोपालपुर निवासी राजकली ने बताया कि पड़ोसी हमारा घर बनने नही दे रहा है। पहले लिखा-पढ़ी में समझौता हुआ था, मगर अब निर्माण कार्य शुरू होता है तो विपक्षी पुलिस बुलाकर काम रुकवा देते हैं। बुजुर्ग महिला ने घर का निर्माण कराने की मांग की है।
गौरीगंज में एसडीएम प्रीति तिवारी ने आईं 31 शिकायतों में चार का निस्तारण कराया। मुसाफिरखाना में 15 में तीन और तिलोई में 23 में चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
Trending Videos