सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Computer labs will be built in eight schools

Amethi News: आठ स्कूलों में बनेंगी कंप्यूटर लैब

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 31 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Computer labs will be built in eight schools
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शासन ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में आधुनिक तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहल की है। इसके तहत आठ विद्यालयों में कंप्यूटर लैब और पांच विद्यालयों में खगोल विज्ञान प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। यह योजना बालिकाओं को आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों से परिचित कराएगी।
Trending Videos



समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्वीकृत इस योजना से विद्यालय परिसरों की निगरानी भी अत्याधुनिक तरीके से हो सकेगी। परियोजना अनुमोदन बोर्ड ने इसके लिए धनराशि स्वीकृत की है। गौरीगंज, तिलोई, अमेठी, सिंहपुर, बहादुरपुर, भादर, संग्रामपुर और शाहगढ़ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में कंप्यूटर लैब स्थापित होंगी। प्रत्येक विद्यालय पर करीब 14.34 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भेंटुआ, संग्रामपुर, जामों, जगदीशपुर और मुसाफिरखाना के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में खगोल विज्ञान प्रयोगशालाएं बनेंगी। इन प्रयोगशालाओं से छात्राओं को खगोल विज्ञान, अंतरिक्ष और आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी मिलेगी। योजना के लिए प्रथम चरण में स्वीकृत धनराशि का 60 प्रतिशत प्राप्त हुआ है।


लैब स्थापना के लिए यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स निगम लिमिटेड को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। शासन ने क्रय प्रक्रिया, उपकरणों की आपूर्ति, स्थापना और एकीकरण का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि कंप्यूटर और खगोल विज्ञान लैब के लिए स्वीकृति मिल गई है। शासन की ओर से नामित संस्था जल्द निर्माण शुरू कराएंगी। यह पहल बालिकाओं को डिजिटल साक्षरता और आधुनिक तकनीकी कौशल प्रदान करेगी। वहीं खगोल विज्ञान प्रयोगशालाओं से छात्राओं को खगोल विज्ञान, अंतरिक्ष और वैज्ञानिक तकनीकों की समझ मिलेगी। यह पहल उन्हें भविष्य में वैज्ञानिक क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed