सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Consumers are troubled by power cuts

Amethi News: बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 01 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Consumers are troubled by power cuts
अमेठी सिटी। उमसभरी गर्मी के बीच जिले में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अघोषित कटौती और लोकल फॉल्ट से लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि बिजली आने के कुछ ही देर बाद आपूर्ति फिर ठप हो जाती है। दिन के साथ रात में भी राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन



मुख्यालय पर रविवार को पूरे दिन रुक-रुककर बिजली की आवाजाही बनी रही। कई इलाकों में 15 से 25 मिनट के अंतराल पर आपूर्ति बाधित होती रही। रात नौ से 11 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली ठप रहने से लोगों को उमसभरी गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। करपिया पावर हाउस के सरैया विसेन फीडर की आपूर्ति सुबह 10:15 बजे बाधित हुई जो दोपहर तक बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन



शुकुलपुर फीडर से जुड़े गांवों में भी बार-बार आपूर्ति प्रभावित होने की शिकायत रही। बिजली संकट का असर घरेलू कामकाज के साथ कारोबार और पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय बिजली कटौती से पेयजल संकट की स्थिति बन रही है। छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में दिक्कत हो रही है, जबकि नौकरीपेशा लोगों का काम प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में रात और दिन मिलाकर कई घंटे की कटौती से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



व्यापारी विश्वनाथ वर्मा, लाल बहादुर सिंह और संतोष शुक्ल ने बताया कि बार-बार बिजली जाने से कंप्यूटर और अन्य उपकरणों का संचालन प्रभावित हो रहा है। लोहे के कारोबारी सतीश कुमार और नन्हें सिंह ने कहा कि कटौती के कारण समय पर ऑर्डर पूरे नहीं हो पा रहे हैं। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि लोकल फॉल्ट दूर करने का काम कराया जा रहा है। सभी पावर हाउसों को रोस्टर के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed