फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Consumers grappled with an 8-to-10-hour power crisis.

Amethi News: आठ से 10 घंटे बिजली संकट से जूझे उपभोक्ता

Sat, 01 Aug 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 01 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Consumers grappled with an 8-to-10-hour power crisis.
.भादर के दहियांवा में बिजली तार की मरम्मत करते ऊर्जा निगम कर्मी।-संवाद
अमेठी सिटी। इमरजेंसी कटौती, लोकल फॉल्ट और तकनीकी खराबी के चलते जिले के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान आठ से 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। रात में कटौती और दिन में बार-बार ट्रिपिंग से उपभोक्ता उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे। पेयजल संकट गहरा गया, नलकूप बंद रहने से धान की रोपाई प्रभावित हुई और छोटे कारोबारियों का कामकाज भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय गौरीगंज में बृहस्पतिवार रात नौ से 11:00 बजे तक और रात 1:00 से 3:00 बजे तक इमरजेंसी कटौती के चलते बिजली आपूर्ति बंद रही। शुक्रवार सुबह 5:00 से 7:00 बजे तक हुई कटौती से पेयजल संकट गहरा गया। दिनभर लगभग हर घंटे पांच-पांच मिनट की ट्रिपिंग होती रही। जीजीआईसी, तहसील रोड, विकास भवन और आसपास के करीब 50 हजार उपभोक्ता इससे प्रभावित रहे।
विज्ञापन


रातभर बिजली गुल रहने से लोगों की नींद प्रभावित हुई, जबकि सुबह पानी की आपूर्ति बाधित होने से घरेलू कामकाज भी प्रभावित रहा। सेमरौता उपकेंद्र से शाम 7:10 से 9:10 बजे तक तथा रात 9:45 से 11:46 बजे तक आपूर्ति बंद रही। शुक्रवार सुबह 9:47 से दोपहर 12:00 बजे तक फिर कटौती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठीपुर पावर हाउस से शाम 7:15 से 9:15 बजे तक और रात 9:55 से 11:00 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बाजारशुकुल उपकेंद्र से शुक्रवार सुबह 8:10 से 9:15 बजे तक तथा सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली नहीं मिली। शुकुलपुर उपकेंद्र से शाम 6:40 से रात 12:15 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। मिसरौली फीडर शुक्रवार सुबह 4:28 बजे बंद हुआ, जिसकी आपूर्ति दोपहर 2:10 बजे बहाल हो सकी।


मऊ, करपिया, मुसाफिरखाना, जामों, पनियार, भादर, तिलोई और जगदीशपुर उपकेंद्रों से जुड़े उपभोक्ताओं को भी इमरजेंसी रोस्टिंग और लोकल फॉल्ट के कारण आठ से 10 घंटे बिजली संकट झेलना पड़ा। बिजली न मिलने से पेयजल व्यवस्था प्रभावित रही। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय स्तर पर कटौती नहीं की जा रही है। ऊर्जा निगम की टीमें फॉल्ट दूर कर आपूर्ति सामान्य बनाने में जुटी हैं।



48 घंटे गुल रही बिजली, 10 हजार लोग पानी को तरसे
जायस। अल्ताफगंज मोहल्ले में बुधवार दोपहर ट्रांसफार्मर जलने से करीब 10 हजार की आबादी 48 घंटे तक बिजली और पेयजल संकट से जूझती रही। शुक्रवार दोपहर नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद आपूर्ति बहाल हुई। स्थानीय निवासी सलमान ने बताया कि बुधवार रात से शुक्रवार दोपहर तक बिजली न मिलने से पानी का गंभीर संकट बना रहा। प्रभारी जेई राम अचल गुप्ता ने बताया कि फिलहाल अस्थायी ट्रांसफार्मर से आपूर्ति बहाल कर दी गई है। क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article