सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Counseling at the Family Counseling Center saved many families from breaking up

Amethi News: परिवार परामर्श केंद्र की काउंसिलिंग ने टूटने से बचाए कई परिवार

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 09 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Counseling at the Family Counseling Center saved many families from breaking up
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मिशन शक्ति अभियान जिले में सकारात्मक बदलाव दिखा रहा है। पुलिस की पहल से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और पारिवारिक विवादों के समाधान में भी मदद मिली है। परिवार परामर्श केंद्र की काउंसिलिंग से कई बिखरते परिवार फिर एक हो गए। इतना ही नहीं महिला अपराध के मामलों में प्रभावी पैरवी से दोषियों को सजा भी मिली है।
Trending Videos



मोबाइल और सोशल मीडिया की बढ़ती लत कई परिवारों में विवाद का कारण बन रही है। देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल, सोशल मीडिया पर अधिक समय और आपसी बातचीत की कमी से छोटे विवाद कई बार आगे जाकर अलगाव की शक्ल ले लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे मामलों में मिशन शक्ति के तहत चल रहा परिवार परामर्श केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। काउंसिलिंग और समझाइश से दंपतियों के बीच भरोसा लौट रहा है और रिश्ते टूटने से बच रहे हैं। एक दंपती के बीच मोबाइल के अधिक इस्तेमाल को लेकर लगातार विवाद हो रहा था। मामला थाने तक पहुंच गया था। परिवार परामर्श केंद्र में दोनों को बैठाकर बातचीत कराई गई और रिश्ते की अहमियत समझाई गई। इसके बाद दोनों ने मतभेद भुलाकर साथ रहने का फैसला किया।


इसी तरह एक दंपती के बीच सोशल मीडिया को लेकर विवाद बढ़ गया था। काउंसिलिंग के बाद दोनों ने नई शुरुआत का निर्णय लिया। एक दंपती के बीच सोशल मीडिया को लेकर शक की की दीवार खड़ी हो गई थी। परिवार परामर्श केंद्र में बातचीत के बाद दोनों के बीच विश्वास मजबूत हुआ और वे फिर साथ रहने लगे।


एक दंपती के रिश्ते में भी मोबाइल के कारण तनाव आ गया था। पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में समझाइश के बाद दोनों परिवारों में फिर से खुशियां लौट आईं। मिशन शक्ति अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज और गांवों में जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। पुलिस टीम छात्राओं और महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर, आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों की जानकारी दे रही है।

महिला सुरक्षा की दिशा में प्रभावी पहल
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी पहल है। परिवार परामर्श केंद्र में संवाद के जरिए कई विवाद सुलझे हैं। जागरूकता कार्यक्रमों से महिलाओं में अधिकारों के प्रति समझ बढ़ी है और समाज में सकारात्मक बदलाव दिख रहा है।


साथ रहने को तैयार दंपती का आंकड़ा
2023 – 133
2024 – 149
2025 – 160
2026 – 27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed