{"_id":"6a57dda5b91100bd9006cfd1","slug":"ct-scan-machine-out-of-order-for-four-days-patients-left-in-the-lurch-amethi-news-c-96-1-ame1008-170792-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चार दिन से बंद पड़ी सीटी स्कैन मशीन, भटक रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चार दिन से बंद पड़ी सीटी स्कैन मशीन, भटक रहे मरीज
Thu, 16 Jul 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज जिला अस्पताल स्थित सीटी स्कैन सेंटर व इंतजार करते मरीज। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। संयुक्त जिला चिकित्सालय गौरीगंज में सीटी स्कैन मशीन चौथे दिन भी चालू नहीं हो सकी। इससे रोज होने वाली करीब 70 निशुल्क जांच प्रभावित हुईं। गंभीर मरीज बिना जांच के ही लौट रहे हैं, जबकि कई लोगों को मजबूरी में निजी डायग्नोस्टिक केंद्रों पर दो से पांच हजार रुपये खर्च कर जांच करानी पड़ रही है।
सिर में चोट लगने के बाद विनोद कुमार बुधवार को सीटी स्कैन कराने अस्पताल पहुंचे, लेकिन मशीन बंद होने से उन्हें लौटना पड़ा। शशिकला देवी ने बताया कि चार दिनों से अस्पताल के चक्कर लगा रही हैं, फिर भी जांच नहीं हो सकी। आर्थिक तंगी के बावजूद निजी केंद्र पर जांच करानी पड़ रही है।
संग्रामपुर की सुनीता ने बताया कि जांच में देरी से इलाज भी प्रभावित हो रहा है। जिला अस्पताल में अमेठी के अलावा प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और आसपास के सरकारी अस्पतालों से भी मरीज रेफर होकर आते हैं। दुर्घटना, ब्रेन स्ट्रोक, सिर की गंभीर चोट और अन्य जटिल बीमारियों के मरीज सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन की ट्रॉली और ट्यूब में तकनीकी खराबी है। आवश्यक पार्ट मंगाया गया है। पार्ट बदलने और परीक्षण के बाद सब कुछ ठीक रहा तो बृहस्पतिवार से सेवा शुरू कर दी जाएगी।