{"_id":"6a57dd34ccef915e28042797","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-suv-husband-hospitalized-amethi-news-c-96-1-ame1002-170811-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एसयूवी की चपेट में आई महिला की मौत, पति भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एसयूवी की चपेट में आई महिला की मौत, पति भर्ती
Thu, 16 Jul 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगढ़। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर बुधवार को बेचूगढ़ के पास बाइक सवार दंपती एसयूवी की चपेट में आ गए। हादसे में भाले सुल्तान शहीद स्मारक के कनकूपुर गांव निवासी श्रीमती (41) की मौत हो गई, जबकि उनके पति छोटेलाल (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मदन के अनुसार, उनके मामा छोटेलाल अपनी पत्नी श्रीमती के साथ वारिसगंज से बाइक से घर लौट रहे थे। बेचूगढ़ के पास पीछे से आई एक एसयूवी बाइक से जा भिड़ी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर, जगदीशपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने श्रीमती को मृत घोषित कर दिया।
छोटेलाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कराकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छोटेलाल ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनकी जान बच गई।
विज्ञापन
एसओ अजयेंद्र पटेल ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। वाहन की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
g मां की मौत से बिलख उठे बच्चे : श्रीमती की मौत से बेटा राहुल, गोविंद और बेटियां अनीत व पुनीता का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजन और रिश्तेदार उन्हें सांत्वना देते रहे। मदन ने बताया कि घायल छोटेलाल बार-बार अपनी पत्नी के बारे में पूछ रहे हैं। परिवार के लोग उन्हें संभालने में जुटे हैं, घर में शोक का माहौल है।