फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   People are in distress due to night-time power cuts and daytime tripping.

Amethi News: रात की बिजली कटौती और दिन की ट्रिपिंग से लोग बेहाल

Thu, 16 Jul 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 16 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
People are in distress due to night-time power cuts and daytime tripping.
चाणक्यपुरी में बिजली उपकरण की मरम्मत करता ऊर्जा निगम कर्मी।  -संवाद
अमेठी सिटी। जिले में बिजली संकट लगातार गहराता जा रहा है। बुधवार को भी जिला मुख्यालय समेत अमेठी, तिलोई, जगदीशपुर, मुसाफिरखाना, जायस, जामों, भादर और संग्रामपुर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लंबी कटौती और बार-बार ट्रिपिंग का सामना करना पड़ा। रात में कई चरणों में पांच से छह घंटे तक बिजली कटी रही, जबकि दिन में भी मेंटीनेंस और फॉल्ट के कारण कई घंटे आपूर्ति बाधित रही। इससे पेयजल संकट गहराने के साथ खेती, कारोबार और घरेलू कामकाज प्रभावित रहे।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर मंगलवार रात हर घंटे 10 से 15 मिनट की ट्रिपिंग होती रही। रात 10:40 बजे नगरवा रोड पर केबल में फॉल्ट आने से जीजीआईसी फीडर की बिजली 11:50 बजे बहाल हो सकी। करपिया पावर हाउस से रात 9:30 बजे आपूर्ति ठप हुई, जो रात 12 बजे के बाद शुरू हुई।
विज्ञापन


बुधवार को रसूलाबाद फीडर की बिजली सुबह 11:40 बजे गई और शाम छह बजे के बाद बहाल हुई। सरैया विसेन फीडर 11:40 बजे से 2:30 बजे तक बंद रहा। शुकुलपुर उपकेंद्र से मंगलवार शाम 7:30 से रात 9:50 बजे तक तथा बुधवार दोपहर 12 से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुसाफिरखाना और मऊ उपकेंद्रों से रात-दिन मिलाकर छह घंटे से अधिक कटौती हुई। पनियार, तिलोई, जगदीशपुर, जायस, भादर और अमेठी पावर हाउस से रात में चार चरणों में छह घंटे से अधिक तथा दिन में चार घंटे से अधिक बिजली बाधित रही। जामों उपकेंद्र पर रात 8:45 से 9:40 बजे तक कटौती हुई, जबकि पीठीपुर पावर हाउस से जुड़े 150 गांवों में रात 9:36 से 11:30 बजे तक बिजली गुल रही।


अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार ने बताया कि कई स्थानों पर तकनीकी फॉल्ट के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई थी। विभागीय टीमें खराबियां दूर कर चरणबद्ध तरीके से बिजली बहाल करा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed