फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Laborer dies under suspicious circumstances while returning from the fields.

Amethi News: खेत से लौट रहे श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 16 Jul 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 16 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies under suspicious circumstances while returning from the fields.
अमेठी। भेटुआ के करेड़गांव गांव निवासी श्रमिक राम मिलन वर्मा (52) की मंगलवार को खेत से घर लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में विषैले जीव के काटने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। मृतक के बच्चे बाहर हैं, जिनके आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान पवन सिंह ने बताया कि राम मिलन वर्मा मंगलवार दोपहर खेत में फसल पर दवा का छिड़काव करने गए थे। काम पूरा करने के बाद वह मेड़ के रास्ते घर लौट रहे थे। उसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े।
विज्ञापन


आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों का कहना है कि संभवतः उन्हें किसी विषैले जीव ने काट लिया था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्का लेखपाल विक्रम कुमार ने बताया कि मृतक के बच्चे बाहर हैं। यदि जांच में विषैले जीव के काटने से मौत की पुष्टि होती है तो शासन के नियमानुसार परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


थाना प्रभारी श्रीराम पांडेय ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed